चुनाव आयोग की कार्यशैली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन दिल्ली में लगातार प्रदर्शन कर रहा है. दिनभर हंगामा के बीच आज बुधवार शाम दिल्ली पुलिस जंतरमंतर जाते समय INDIA गठबंधन के सांसदों को पुलिस हिरासत में ले रही थी, तभी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेटी नजर आईं. प्रियंका का दावा है कि पुलिस ने उन्हें गिराया है.

कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमीन पर लेटे ही कहा, “ये हमारे साथ इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं. जो सांसद सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं, उनके साथ ये ऐसा बर्ताव करते हैं. हमारे साथ ऐसा ही बर्ताव किया जाता है. वे सांसदों को पीट रहे हैं. पुलिस वालों ने मुझे जगहजगह खरोंच दिया है. उन्होंने हमें जमीन पर गिरा दिया. अब हम यहां से नहीं हटेंगे. वे अपनी फोर्स को वापस बुला लें, तब भी मैं यहां से नहीं हिलूंगी. अब हम यहां से हिलने वाले नहीं हैं.”

कहा यह भी कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अस्वस्थ होने के कारण वह सड़क पर ही लेट गईं. हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध कर रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को थोड़ी देर बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस उन्हें बस में बिठाकर किसी दूसरी जगह ले गई है.

सड़क पर लेटी प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने जबरन उठाया और उन्हें भी बस में बिठाकर किसी दूसरी जगह ले जाया गया है. कांग्रेस के दोनों नेताओं को जबरन बस में बिठाया गया है. इस बीच वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

इस बीच केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन भी केरल हाउस से जंतरमंतर के पास उस जगह तक मार्च कर रहे हैं, जहां INDIA ब्लॉक के कई सांसदों को रोक दिया गया है.