उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”नेतृत्व के 25 साल. समर्पण के 25 साल. ‘सेवा के संकल्प’ के 25 साल. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से नरेंद्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है. गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक. बदलते समय और नईनई चुनौतियों के बावजूद, उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण हमेशा एक जैसा रहा है”

धनराज नथवानी ने और क्या लिखा?
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, आज, जब हम जनसेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा का जश्न मना रहे हैं जो एक स्थायी भावना से प्रेरित है. सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता. राष्ट्र की सेवा में पीएम नरेंद्र मोदी को निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं.”
25 years of leadership. 25 years of dedication. 25 years of Seva ka Sankalp.
Since taking oath as the Chief Minister of Gujarat in 2001, Shri Narendra Modi has travelled a remarkable journey—from serving Gujarat to leading India as Prime Minister.
Through changing times and evolving challenges, his unwavering conviction, perseverance, and commitment to nationbuilding have remained constant.
Today, as we mark 25 years of public service, we celebrate a journey driven by one enduring spirit — Seva ka Sankalp, Rashtriya Kartavya and an unwavering commitment to a rising India.
Wishing Shri Narendra Modi ji continued strength and success in the service of the nation.
@narendramodi @PMOIndia
#SevaKaSankalp #25YearsOfSeva #PMModi #NarendraModi— Dhanraj Nathwani October 7, 2026
अखिलेश से AIMIM के शादाब का सवाल
धनराज नाथवानी की इस पोस्ट पर ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने ऐतराज जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा, “आप भी अपने इस राज्यसभा की तरह मुसलमानों के खिलाफ वक्फ, UCC,CAA जैसे कानून बनाने वाली मोदी सरकार का महिमा मंडन करते हैं? क्या आप भी मोदी जी के 25 साल को सेवा का संकल्प मानते हैं?”
शादाब ने आगे लिखा, “क्या अपने मोदी जी से प्रेरित होकर ही गुजरात मॉडल मुजफ्फरनगर में लागू कराया था? उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब मांग रहा है कि हमारे वोट की भीख से जीतने वाले भाजपा से समझौता कर चुके हैं, याद रखिए अगर जवाब नहीं दिया तो 2027 में उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब देने के लिए तैयार है.”



