कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ आज शनिवार को से जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. पुलिस के मुताबिक, ज्यादा संख्या में लोगों जमा होने का इनपुट मिला था. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कई रूट पर सख्ती बरती, मेट्रो स्टेशन बंद किए और 200 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था. आज सुबह से दिल्ली के अलगअलग इलाकों से लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कई डीटेन सेंटर बनाए, जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों को रखा गया. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति सामान्य हो रही है. कई रूटों पर ट्रैफिक को बहाल किया जा रहा है और ट्रेनों को भी पटरी पर लाने की तैयारी है.

सीजेपी के कई बड़े कार्यकर्ताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को हिरासत में लेने के बाद प्रशासन लोगों के लिए फिर से स्थिति को सामान्य करने के लिए काम कर रहा है. ध्रुव राठी को भी सुबह ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब कहीं भी ज्यादा भीड़ न जुटी होने और स्थिति सामान्य होता देख दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि धौला कुआं से सरदार पटेल मार्ग तक यातायात सामान्य चल रहा है.

Traffic Update Dhaula Kuan; From Dhaula Kuan to Sardar Patel Marg. Traffic running normal https://t.co/JOXm7iWP8I

— Delhi Traffic Police October 10, 2026

ट्रेनें बहाल करने पर तेजी हो रहा काम

कल से कई ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद आज प्रशासन ट्रेनों को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है. कॉकरोच जनता पार्टी की लीडरशिप को हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का काम शुरू कर दिया है. नई दिल्ली से बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों के लिए ट्रेन सेवाओं को फिर से सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

‘सड़कों पर कोई पाबंदी नहीं’

ट्रैफिक जोनII के एडिशनल CP दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया, “अगर सड़क पर कोई रुकावट आती है, तो हम अस्थायी डायवर्जन लागू करेंगे और सामान्य ट्रैफिक बहाल करने के लिए काम करेंगे. हमारा मकसद यह पक्का करना है कि आनेजाने वालों को कोई परेशानी न हो. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी देखें और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं. सड़कों पर कोई पाबंदी नहीं है और आम यात्री और मीडिया दोनों ही बिना किसी रोकटोक के आजा सकते हैं.”

VIDEO | CJP stir against CEC: Dinesh Kumar Gupta, Addl. CP Traffic ZoneII, says, “In case of any road disruption, we will implement temporary diversions and work to restore normal traffic. Our aim is to ensure commuters face no inconvenience. We urge the public to check traffic advisories and plan their journeys accordingly. There are no restrictions on the roads, and both regular commuters and the media can move freely.”

— Press Trust of India October 10, 2026

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ‘C’ हेक्सागन और पुराना किला रोड पर ट्रैफिक अब सामान्य हो गया है.

45 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, जंतर मंतर, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के दूसरे अहम चौराहों के आसपास संभावित रुकावटों के बारे में बताया था. फिलहाल के लिए आज शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशन पर पाबंदियां लागू रहेंगी.