भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति26 राजस्थान के जोधपुर में जारी है. इस दौरान अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट F35 ने जोधपुर के आसमान में उड़ान भरी. पांचवीं पीढ़ी का यह लड़ाकू विमान अपनी स्टील्थ तकनीक, आधुनिक सेंसर और नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता के लिए जाना जाता है.

F35 की खासियत है कि इसे दुश्मन के रडार की पकड़ से बचने, हवा में दूसरे विमानों से मुकाबला करने और जमीन पर मौजूद लक्ष्यों के खिलाफ मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है. तरंग शक्ति में F35 की भागीदारी भारत और अमेरिका के बीच हवाई सहयोग और विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के साथ संयुक्त प्रशिक्षण के लिहाज से अहम है. इस अभ्यास में अलगअलग देशों के लड़ाकू विमानों को एक साथ देखने का मौका मिला.
सारंग हेलिकॉप्टर ने दिखाए शानदार करतब
तरंग शक्ति के दौरान भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने आसमान में शानदार करतब दिखाए. स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों के साथ टीम ने बेहतरीन फॉर्मेशन बनाकर अपनी उड़ान क्षमता, सटीक तालमेल और पायलटों के हुनर का प्रदर्शन किया.
आठ देशों की वायुसेनाएं ले रही हैं हिस्सा
जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति2026 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें आठ देशों की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. इनमें अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, UAE, बांग्लादेश और श्रीलंका शामिल हैं. इसके अलावा 32 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं.
Power in Partnership है थीम
इस अभ्यास की थीम Power in Partnership है. इसका मकसद सिर्फ हवाई ताकत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अलगअलग देशों की वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी भरोसा बढ़ाना है. इस अभ्यास के दौरान विभिन्न देशों की वायुसेनाएं अपनी हवाई मारक क्षमता, युद्ध कौशल और सामरिक समन्वय का प्रदर्शन कर रही हैं.
राजनाश सिंह ने की शिरकत
इधर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति2026 के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए. एयरबेस पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने अभ्यास में हिस्सा ले रही मित्र देशों की वायु सेनाओं के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया.
राजनाथ सिंह ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग और वैश्विक सैन्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.सिंह की मौजूदगी में युद्धाभ्यास तरंग शक्ति2026 में अमेरिकन, फ्रेंच, रूस और इंडिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरी.



