लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉंफ्रेंस कर वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही विपक्षी दलों के प्रदर्शन को ‘शिवजी की बारात’ बताया और इसमें शामिल होने की अपील की. वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी ने इसपर तीखा पलटवार किया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘ये शिवजी की बारात नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने वाले हुड़दंगियों की जमात है. बीजेपी ने राहुल गांधी के ‘शिवजी की बारात और तांडव’ बयान को हिंदू विरोधी बताकर तीखी आलोचना की है. साथ ही, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने जैसा गंभीर आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?
दरअसल, दिल्ली में विपक्षी दल वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच राहुल गांधी ने प्रेस कॉंफ्रेंस में सभी दलों से आंदोलन से जुड़ेने और सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करते समय साथ रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो कोई भी संविधान बचाना चाहता है, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, आ सकता है. यह संविधान बचाने की लड़ाई है.
साथ ही कहा, ‘मेरी बहन कहती है कि हमें योजना बनाने चाहिए, मेंने उससे कहा कि तुम बात समझ नहीं रही हो… ये तांडव है, शिव का डांस है,. आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं… कल कुछ और होगा. उन्होंने कहा कोई प्लान की जगह नहीं है. आकाशवाणी केंद्र में जाने के लिए क्या हमने कोई प्लान बनाया था. प्लान था कि बस में जाकर बैठ जाएंगे.. अरेस्ट हो जाएंगे.. पुलिस वाले हमें जाने नहीं देंगे…’
उन्होंने आगे कहा किप्लान को चेंज कर दिया गया… लेकिन रिजल्ट किससे आया प्लान से आया या नॉन प्लान से? राहुल गांधी ने कहा कि प्लान की कोई जरूरत नहीं है… ये शिव जी का डांस चल रहा है. ये शिव जी की बारात है, इसमें किसी को भी आना है आ सकता है, कोई भी इसमें शामिल हो सकता है. इसमें आने से किसी को रोक नहीं जाएगा.
बीजेपी ने राहुल के बयान पर बोला हमला
राहुल गांधी के प्रेस कॉंफ्रेंस और इस बयान के बाद बीजेपी ने भी प्रेस वार्ता की. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोलते हुए कहा कि ‘ये शिवजी की नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने वाले हुड़दंगियों की बारात है. कांग्रेस परजीवी पार्टी बनकर रह गई है. लगातार चुनाव हारती है और उसकी खीज सड़क पर आंदोलन करके निकलना कांग्रेस की नियति बन गई है.
उन्होंने कहा किये क्या संविधान की बात करेंगे जो 90 बार चुनी हुई सरकारों को बदलने का काम किया है. देश के बड़े राज्यों में पहले से ही कांग्रेस का सफाया हो गया है. कांग्रेस बची कहां. तीन चार राज्यों को छोड़ दें तो अन्य दूसरे राज्यों में जूनियर पार्टनर बनकर रह गई है. ये शिवजी की बारात की बात करते हैं. राम का विरोध करते वो शिवजी की बात नहीं कर सकते. ये हुड़दंगियों की जमात है.
‘यह उनकी एंटी हिंदू नफरत को दिखाता है’
बीजेपी प्रवक्ता संदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी के बयान का वीडियो शेयर करते हुएकांग्रेस पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए,वह अपने प्रदर्शन की तुलना ‘शिवजी की बारात’ से करते हैं.यह न केवल उनकी एंटी हिंदू नफरत को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि यह आदमी जो ‘चुनावी हिंदू’ है, अपनी तुलना ‘भगवान शिव’ से कर रहा है.’



