Jaipur Road Accident: पिंक सिटी कही जाने वाली राजस्थान के जयपुर में एक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. बस की टक्कर से दो कार, एक स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में बाइक पर बेटे के साथ जा रही महिला की जान चली गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया. स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है.

पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. यह दुर्घटना बुधवार शाम मुरलीपुरा इलाके में सीकर रोड स्थित खेतान चौराहे के पास हुई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि बस ने तक कई वाहनों को टक्कर मारी. इसमें बाइक पर सवार मां बेटे भी चपेट में आ गए. हादसे में महिला की मौत हो गई. भगत ढाणी निवासी घायल तुलसी देवी ने हॉस्पिटल ले जाते से समय रास्ते में दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मची
तुलसी देवी के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई. जानकारी के अनुसार, तुलसी देवी अपने बड़े बेटे के साथ विद्याधर नगर से भगत की ढ़ाणी स्थित आवास जा रही थी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचाना पाकर मुरलीपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई
पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई. आरोपी बस चालक का नाम राकेश कुमार है. पुलिस ने बस चालक राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. जांच में बस के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े 13 चालान लंबित होने की बात भी सामने आई है. फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.



