Amravati Sand Smuggling: अवैध रूप से बिना परमिट रेत की तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्रामीण अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अलगअलग स्थानों पर जाल बिछाकर दो हायवा ट्रक और एक ट्रैक्टर सहित कुल 45 लाख 87 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देश पर अपराध शाखा की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर परतवाड़ा और शेंदुरजनाघाट थाने की सीमा में तीन अलगअलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।
परतवाड़ा और शेंदुरजनाघाट में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई
परतवाड़ा के कैकाडी पुरा रोड पर अग्रसेन भवन के सामने अवैध रेत ले जाते हुए एक ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 27/ एल 6857 और बिना नंबर की ट्रॉली को पकड़ा गया। इसमें करीब 1 ब्रास रेत कीमत 7 हजार और ट्रैक्टर सहित कुल 5 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया। मौके से आरोपी अरविंद गंगाराम मावसकर 28, गौलखेड़ा बाजार को हिरासत में लिया, जबकि उसका साथी गोलू खान समशेर खान देशमुख प्लॉट, परतवाड़ा फरार हो गया।
शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के पुसला टोल प्लाजा के पास रेत का कर रहे हायवा ट्रक को रोका गया। ट्रक से 5 ब्रास रेत कीमत 40 हजार रुपये और 20 लाख रुपये का हायवा ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया।
8 के खिलाफ केस दर्ज
कार्रवाई में आरोपी देवीदास गुलाबराव मरसकोल्हे 38, तुषार प्रकाश टेकाम 20 और दीपक काले सभी निवासी पुसला को दबोचा गया। जगह से रेत तस्करी कर रहे एक अन्य ट्रक को भी जब्त किया गया।
इसमें से भी 5 ब्रास रेत और ट्रक ऐसा कुल 20 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त हुआ। इस मामले में आरोपी गणेश रमेश कोकोडे 38, प्रशांत सूर्यभान कुमरे 19 और धनराज नथीले सभी निवासी पुसला के खिलाफ कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों और माल को आगे की के लिए संबंधित पुलिस थानों के हवाले किया।


