हिमाचल में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, अगले 48 घंटे बारिशबर्फबारी का अलर्ट जारी

29 और 30 अक्टूबर को कई जगह बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से अच्छी धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, लाहौलस्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। यानी अगले दो दिन प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें :

मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अक्टूबर के लिए कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में कुछ जगहों पर आंधीतूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 अक्टूबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर आंधीतूफान आने की चेतावनी दी गई है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद कल से तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। 31 अक्टूबर से अधिकतम तापमान में फिर हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :

इन दिनों हिमाचल में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम चल रहा है। यही वजह है कि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ गई है।

प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कुकुमसैरी में सबसे कम माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में उतारचढ़ाव जारी रहने की संभावना है।