राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियां के रुझान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है. खुद राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री की पत्नी चुनाव हार गई हैं. उनके बेटे को भी चुनाव में शिकस्त मिली है. इसके अलावा राजस्थान पुलिस में डीआईजी की पत्नी भी चुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाईं.

नतीजों के मुताबिक, सीकर जिला परिषद सदस्य के वार्ड 48 से भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्रा चौधरी चुनाव हार गईं. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री झाबर सिंह खर्रा का पूरा परिवार ही चुनाव हार गया.
कैबिनेट मंत्री का कुनबा हारा
पंचायत समिति श्रीमाधोपुर वार्ड नं 20 से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह खर्रा चुनाव हार गए. श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा को भी चुनाव में शिकस्त मिली.
अजीतगढ़ पंचायत समिति में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी वार्ड17 से शांति देवी 51 वोट से हार गई. जिला परिषद के वार्ड नंबर 47 में राजस्थान पुलिस के DIG अरशद अली की पत्नी जरीना खान हार गईं. यहां से कांग्रेस की नसीम बानो चुनाव जीतीं है.
जिला परिषद के वार्ड44 से भाजपा के ताराचंद धायल जीते है. उन्होंने कांग्रेस के अनिल को हराया.
कांग्रेस बना रही बढ़त
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने क्रमशः 313 और चार सीटों पर जीत हासिल की है. भाजपा ने अब तक घोषित परिणामों में 645 पंचायत समिति सीटों में से 214 पर, और सात जिला परिषद सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की है.
4 जिलों में 17 दिसंबर को होगी मतगणना
कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 17 दिसंबर को होगी, क्योंकि मौजूदा जिला परिषदों और पंचायत समितियों का पांच साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है. कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में 38 पंचायत समितियों के अंतर्गत 128 जिला परिषद वार्ड और 702 पंचायत समिति वार्ड आते हैं.
कांग्रेस को 144 और भाजपा को 88 और अन्य को 45 में बढ़त मिली है. राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजो की साख भी दांव पर लगी है. चुनाव आयोग के अनुसार, 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में 1275 जिला परिषद वार्डों के लिए 4069 उम्मीदवार और 7543 पंचायत समिति वार्डों के लिए 25108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे.
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 33 पंचायत समिति सीटें, CPI ने 14, बसपा ने 9, भारत आदिवासी पार्टी ने 5 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 57 सीटें जीती हैं. बता दें कि राजस्थान के 37 जिलों में 7,543 पंचायत समिति सीटों और 1,275 जिला परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है.



