त्योहारों की रौनक के बीच बीते महीने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. अक्टूबर की सेल रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि खरीदारों के दिल पर किन मॉडल्स का राज रहा. आज हम आपको उन टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने ही पुराने बिक्री रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सालाना बढ़त हासिल की है.

सेल्स की रेस में सबसे आगे ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bajaj Chetak

सेल की बात करें तो अक्टूबर में चेतक की सबसे ज्यादा यूनिट्स बिकी है. अक्टूबर महीने में इसकी कुल 64,134 यूनिट्स बिकी, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह आंकड़ा 34,900 यूनिट्स का था. सालाना आधार पर देखें तो चेतक की डिमांड में 83.77 प्रतिशत का जोरदार उछाल हुआ है. बजाज की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, चेतक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,08,582 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 1,63,328 रुपये तक जाती है.

TVS iQube

टीवीएस मोटर का चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रहा. अक्टूबर में कंपनी ने इस मॉडल की 50,570 यूनिट्स बेचीं, वहीं पिछले साल अक्टूबर में 31,989 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. यानी सालदरसाल के हिसाब से इसकी सेल्स में 58.09 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई है. टीवीएस की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसके बेस मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 1,08,993 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा iQube S की शुरुआती कीमत 1,17,642 रुपये और iQube ST की कीमत 1,58,834 रुपये से शुरू होती है.

Hero Vida

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने ग्रोथ के मामले में इसने सबको चौंका दिया है. अक्टूबर 2026 में विडा की 30,065 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या महज 14,019 यूनिट्स थी. इस तरह एक साल के भीतर इसकी बिक्री में 114.46 प्रतिशत की तेजी आई है. विडावर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, VX2 Go मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 79,999 रुपये से शुरू होकर 95,000 रुपये तक जाती है.