Logitech ने भारतीय बाजार में अपना नया MX Master 4 Creator Edition माउस लॉन्च कर दिया है. यह एक लिमिटेड एडिशन माउस है, जिसे खास तौर पर फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन आम माउस से काफी अलग है. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपने रोज के काम जल्दी और आसानी से कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके बटन और कंट्रोल को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है.

Logitech MX Master 4 Creator Edition की कीमत
भारत में की MRP 20,699 रुपये है. हालांकि, फिलहाल इसे Amazon और Flipkart पर 12,995 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी ग्राहकों को इसकी MRP के मुकाबले 7,704 रुपये कम खर्च करने होंगे. यह लिमिटेड एडिशन माउस है, इसलिए दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध रहेगा.
डिजाइन में क्या है खास?
Logitech ने इस माउस का डिजाइन क्रिएटिव स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले आर्टबोर्ड से इंस्पायर होकर तैयार किया है. इसकी बॉडी पर अलगअलग तरह की लाइनें, कलर कैलिब्रेशन बैंड और निशान बनाए गए हैं. ये डिजाइनिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले टूल्स जैसे दिखाई देते हैं. इसके अलावा, माउस पर कुछ खास तारीखों से जुड़े टाइमस्टैम्प भी दिए गए हैं. इनमें वर्ल्ड डिजाइन डे, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे और वर्ल्ड क्रिएटिविटी डे शामिल हैं.
काम आसान बनाएंगे ये स्मार्ट फीचर्स
इस माउस में दिया गया है, जो कुछ खास काम करने, शॉर्टकट इस्तेमाल करने या नोटिफिकेशन आने पर हल्का वाइब्रेशन महसूस कराता है. यूजर्स इस फीडबैक को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं.
इसमें Actions Ring बटन भी मिलता है. इसे दबाने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जिसमें अलगअलग ऐप्स के शॉर्टकट, फिल्टर और एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. इससे बारबार अलगअलग मेन्यू खोलने की जरूरत कम हो सकती है.
एक सेकंड में 1000 लाइन तक स्क्रॉल
Logitech MX Master 4 Creator Edition में MagSpeed स्क्रॉल व्हील दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी मदद से एक सेकंड में 1000 लाइन तक स्क्रॉल किया जा सकता है. यह बेहद छोटे स्तर पर भी सटीक स्क्रॉलिंग कर सकता है. Logitech का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे तेज, शांत और सटीक स्क्रॉलिंग सिस्टम है.
कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स
यह माउस Bluetooth और USB TypeC रिसीवर के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. कंपनी ने इसमें नई रेडियो चिप और बेहतर एंटीना दिया है. Logitech का दावा है कि इससे पिछले मॉडल के मुकाबले कनेक्टिविटी परफॉर्मेंस दोगुनी हो गई है. माउस में कुल सात बटन, अंगूठे से चलने वाला अलग स्क्रॉल व्हील और हाथ में आराम से फिट होने वाला डिजाइन मिलता है. ये फीचर्स लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं.



