भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है. अब भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की नगरी जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी. सोमवार को अयोध्या से इस ट्रेन की उद्घाटन स्पेशल सेवा रवाना होगी, जबकि मंगलवार को नेपाल के जनकपुर धाम से इसकी वापसी होगी. इस ट्रेन से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. दोनों ही जगहों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. अब इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को रेल सेवा से जोड़ने की तैयारी है. इससे भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. दोनों ही जगहों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. अब इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को रेल सेवा से जोड़ने की तैयारी है. इससे भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
अयोध्याजनकपुर के बीच नई ट्रेन
ट्रेन नंबर 15595/15596
जनकपुर धामअयोध्या कैंट एक्सप्रेस
सोमवार को उद्घाटन स्पेशल रवाना होगी और मंगलवार को जनकपुर धाम से वापसी होगी. इसमें कुल 17 कोच होंगे
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
ये ट्रेन अयोध्या धाम से रवाना होकर मनकापुर, बस्ती और गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद बिहार के पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी. यानी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का फायदा मिलेगा.
अयोध्या से जनकपुर तक का सफर
स्टेशन पहुंचने का समय
अयोध्या धाम दोपहर
12:30 बजे रवाना
मनकापुर 2:05 बजे
बस्ती 3:03 बजे
गोरखपुर 5:30 बजे
नरकटियागंज रात 9 बजे
रक्सौल रात 11:10 बजे
सीतामढ़ी 1:35 AM
मधुबनी 4:48 AM
जयनगर 6:30 AM
जनकपुर धाम 10:00 AM
21 घंटे 30 मिनट में पहुंचेगी जनकपुर
अयोध्या धाम से यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. यानी इस सफर में करीब 21 घंटे 30 मिनट लगेंगे. वापसी में जनकपुर धाम से ट्रेन दोपहर 1 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी.
वापसी का शेड्यूल
जनकपुर धाम से रवाना: दोपहर 1:00 बजे
जयनगर: दोपहर 2:10 बजे
मधुबनी: 3:48 बजे
सीतामढ़ी: शाम 7:00 बजे
रक्सौल: रात 8:45 बजे
नरकटियागंज: रात 10:50 बजे
गोरखपुर: सुबह 3:55 बजे
अयोध्या धाम: सुबह 8:10 बजे
इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे. इसमें अलगअलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए बैठने और यात्रा की व्यवस्था होगी. रेलवे के मुताबिक, फिलहाल 23 और 24 नवंबर को उद्घाटन स्पेशल चलाई जाएगी. नियमित साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की तारीख पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी.



