उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया. सीएम धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में किए ज्यादातर वादे हम ने पूरे किए. सीएम धामी बोले कि चुनाव बाद राज्य में सरकार बदलने का मिथक और परिपाटी को उत्तराखंड की जनता ने तोड़ा और लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई.

अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘कोरोना महामारी के दौरान परिवारों की चिंता थी. 2021 में हर परिवार के सामने इलाज और रोजीरोटी का संकट था. सरकार मातापिता को खोने वाले बच्चों के लिए वात्सल्य योजना लाई. महामारी में अनाथ हुए बच्चों को सरकार ने सहारा देने का काम किया.’
36 हजार लोगों को सरकारी नौकरी
उत्तराखंड में युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने का दावा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमने युवाओं की योग्यता का सम्मान किया. भर्ती की तैयारी करने वाले हर युवा को अपनी प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कि सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू किया. युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाया. नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की. संगठित नकल के गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया.
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी. अब तक करीब 36 हजार युवाओं को पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां मिली हैं. नकल का एक भी मामला नहीं है.इन भर्तियों में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया. बिना पर्ची, बिना खर्ची नियुक्तियाँ की. युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दिया .
2 लाख की छात्रवृत्ति
धामी ने कहा कि 140 विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद करियर निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई. 11 हजार विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई. विद्यार्थियों की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए 10वीं, 12वीं और स्नातक के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की योजना शुरू की.
उन्होंने कहा कि चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष औद्योगिक पार्क बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया. युवाओं को अपना रोजगार और व्यवसाय शुरू करने में मदद की गई. मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित किया गया.
महिला सशक्तिकरण पर जोर
महिला सशक्तिकरण और रोजगार का जिक्र करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बहिनीबोई योजना के तहत करीब 5.5 लाख महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है. नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए जरूरी सामग्री वाली किट उपलब्ध कराई जा रही है.
इसके अलावा सीएम धामी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अंत्योदय कार्डधारकों को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त रिफिल की सुविधा दी जा रही है. गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया गया.
गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
सीएम ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया. सरकार ने माणा गांव को भारत का अंतिम नहीं, बल्कि पहला गांव बनाने का संकल्प रखा है. माणा, मुखवा, गुंजी और आदि कैलाश जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत 6,500 से अधिक लोगों की गांवों में वापसी हुई. गांव लौटने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया और PM स्वनिधि योजना के तहत 33 हजार रेहड़ीपटरी कारोबारियों को बैंक ऋण की सुविधा दी गई
सीएम ने बताया कि पहाड़ी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद और बिक्री पर जोर दिया जा रहा है. मंडुवा का समर्थन मूल्य 5,200 रुपये प्रति क्विंटल किया गया और मंडुवा, झंगोरा और लाल चावल को GI टैग से पहचान मिली.



