Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी साल 2027 के मध्य तक सब4 मीटर SUV सेगमेंट में नई एंट्री कर सकती है. यह SUV कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और किफायती मॉडल हो सकती है. इसका मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसी लोकप्रिय SUVs से होने की उम्मीद है.

माना जा रहा है कि यह नई के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, लेकिन इसका डिजाइन और पहचान पूरी तरह Volkswagen की होगी.
मिलेगा नया और दमदार लुक
नई Volkswagen SUV का एक्सटीरियर Kylaq से अलग रखा जाएगा. इसमें कंपनी की सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर और Taigun से प्रेरित स्लिम LED हेडलैंप दिए जा सकते हैं. इसके साथ LED DRLs, मजबूत बॉडी लाइन्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलने की संभावना है.कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसका GT Line वेरिएंट भी ला सकती है, जिसमें ब्लैक थीम, स्पोर्टी स्टाइल और अलग डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.
केबिन में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
नई SUV का इंटीरियर काफी हद तक जैसा हो सकता है, लेकिन सीटों की डिजाइन और केबिन फिनिश में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 10इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6वे पावर्ड सीट, USB TypeC पोर्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, ऑटोडिमिंग IRVM और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
सेफ्टी पर भी रहेगा खास ध्यान
सुरक्षा के लिए नई Volkswagen SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी सीटों के लिए 3पॉइंट सीट बेल्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं.
इंजन और कीमत
नई SUV में 1.0लीटर, 3सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. यह इंजन लगभग 115 bhp की पावर देगा. इसके साथ 8स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.
कीमत की बात करें तो इसे Skoda Kylaq के आसपास रखा जा सकता है. ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.5 लाख रुपये से शुरू होकर 13 लाख रुपये तक जा सकती है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। अगर ऐसा होता है, तो Volkswagen की यह नई SUV भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है.



