अगर आप भी घर के कामों के लिए परेशान रहते हैं तो अब आपकी समस्या दूर हो सकती है. घर के साफसफाई के आपको अब हर दिन झाड़ू और पोछा लगाने की जरूरत नहीं होगी. डिजिटल युग में ऐसे कई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च हो गए हैं, जो घर के काम को आसान बना रहे हैं. इसी क्रम में Haier ने भारत में अपना नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Civic AI Maxx लॉन्च कर दिया है. हायर का नया डिवाइस सिर्फ फर्श से धूल और गंदगी ही नहीं साफ करेगा, बल्कि खुद पोछा धुलने और उसे सुखाने का भी काम संभालेगा. इस डिवाइस में 8,000Pa की सक्शन पावर दी गई है. कंपनी ने इसके साथ ही दावा किया है कि यह एक बार चार्ज होने पर 180 मिनट तक सफाई का काम कर सकता है.

Haier Civic AI Maxx की भारत में कीमत
कंपनी के इस नए डिवाइस Haier Civic AI Maxx रोबोट वैक्यूम क्लीनर को भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. कस्टमर्स इसे कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, रिटेल आउटलेट्स और बड़े ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. कंपनी इस डिवाइस के साथ एक साल तक की वारंटी भी दे रही है.
खुद करेगा झाडूपोछा और मॉप की सफाई
Haier Civic AI Maxx में LDS लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी मिलती है. इसकी सहायता से यह घर का मैप बना सकता है और फिर उसी हिसाब से रूट तैयार करते हुए सफाई करता है. इसमें मल्टी फ्लोर मैप मेमोरी भी मिलती है, यानी यह घर की अलगअलग मंजिलों का नक्शा सेव कर सकता है. कंपनी के इस नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर में DC ब्रशलेस मोटर के साथ 8,000Pa की सक्शन पॉवर भी दी गई है. इसमें रबर रोलर ब्रश मिलता है, जो बालों, धूल और खाने के छोटे टुकड़ों को साफ करने में सहायता करता है. इसके साथ ही इसमें ऑटो एक्सटेंडिंग मॉप भी दिया गया है.
इसकी खास बात इसके साथ मिलने वाला ऑटो मेंटेनेंस डॉक है. सफाई पूरी होने के बाद यह डॉक अपने आप धूल को 3 लीटर के बैग में जमा करता है. इसके साथ ही इसमें 44 लीटर की क्षमता वाले साफ और गंदे पानी के टैंक भी दिए गए हैं. ये टैंक रोबोट के घूमने वाले मॉप को धोने का काम करते हैं. इसके बाद 45 डिग्री सेल्सियस गर्म हवा से मॉप को सुखाया जाता है.
बैटरी और स्मार्ट फीचर्स भी हैं खास
में 4 क्लीनिंग मोड कंपनी ने दिए हैं. इसमें सिर्फ झाडू लगाना, पोछा लगाना, पहले झाडू और फिर पोछा लगाना और दोनों काम एक साथ करना शामिल है. बात करें इसकी बैटरी की, इसमें 5,200mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर 180 मिनट तक काम कर सकता है. बैटरी कम होने पर यह खुद चार्जिंग डॉक पर वापस आ जाता है.
इसमें अल्ट्रासोनिक कारपेट डिटेक्शन फीचर भी मौजूद है. कालीन पर पहुंचते ही यह सक्शन पावर बढ़ा देता है, जिससे सफाई और बेहतर होती है. यूजर इसे HaiSmart ऐप और Google Voice Control से भी कंट्रोल कर सकते हैं. ऐप की सहायता से सफाई का समय तय करने, सक्शन पावर बदलने और घर के किसी खास हिस्से की सफाई करने जैसा ऑप्शन मिल जाते हैं.
इसके साथ ही इस क्लीनर में 20mm तक की बाधाओं को पार करने की क्षमता, एंटी फॉल सेंसर और क्लिफ डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इसका शोर 74dB या इससे कम रहता है. यानी घर की सफाई के दौरान इसे स्मार्टफोन से कंट्रोल करना भी आसान होगा.



