सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। कालाअम्ब क्षेत्र के बर्मापापड़ी में पुल से गिरने के कारण 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बर्मापापड़ी निवासी 27 वर्षीय राम लाल रविवार को अपनी रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए डॉ. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन पुल से गिरने के कारण आई गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे के निधन से माता-पिता समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, गांव के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।