Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज हरारे में खेला गया. जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी की वजह से निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 220 रनों का लक्ष्य दिया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जिम्बाब्वे की टीम ने पॉवरप्ले में 49 रन बनाकर 3 विकेट गंवाया, लेकिन उसके बाद टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नही खेल सकी और 17.5 ओवरों में 129 रन बनाकर आलआउट हो गई.

Team India ने खड़ा किया विशाल स्कोर, ईशान और तिलक का आया तूफ़ान

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 और वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 25 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और विस्फोटक बल्लेबाजी की.

ईशान किशन ने जहां 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रन बनाए. अंत में रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 12 तो शिवम दुबे ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए और भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 219 रन बनाने में सफल रही.

भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस दिखे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज

जिम्बाब्वे की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 3 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, वहीं रयान बर्ल ने 20 रनों की पारी खेली. बीच में विकेटकीपर बल्लेबाज मारूमानी ने 24 रन बनाए, जबकि ब्रैड एवेंस ने 19 रनों की पारी खेली, इन बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ मेयर्स की 12 रनों के दोहरे आंकड़े तक पहुंच सके और भारतीय टीम ने आसानी से 90 रनों से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 20 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 22 विकेट झटके, हालांकि प्रिंस यादव सिर्फ 8 गेंद ही गेंदबाजी कर सके और चोट की वजह से मैदान छोड़कर उन्हें बाहर जाना पड़ा.

वीवीएस लक्ष्मण के इस मास्टरस्ट्रोक से जीता Team India

प्रिंस यादव के चोटिल होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी परेशान दिखे और गेंदबाजी के विकल्प तलाशते नजर आए, वहीं शिवम दुबे को आज जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने टारगेट किया और उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए. शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 1 विकेट लेकर 13 रन खर्च किया.

हालांकि इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण मैदान में आए और ड्रिंक के समय उन्होंने श्रेयस अय्यर से कहा कि वो तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा से गेंदबाजी कराएं. उन्होंने यही किया और दोनों गेंदबाजों ने 4 विकेट झटके. इस दौरान तिलक वर्मा ने रयान बर्ल का विकेट लिया, जबकि अभिषेक शर्मा ने निचले क्रम के 3 बल्लेबाजों को आउट करके जिम्बाब्वे की पारी खत्म की.

 

ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।