महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेटेड एसयूवी 15 अगस्त के आसपास लॉन्च हो सकती है. हालांकि महिंद्रा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फेसलिफ्ट बाजार में आने के लिए तैयार है.

अपडेटेड स्कॉर्पियो एन डिजाइन

अपने दमदार लुक को बरकरार रखते हुए नए एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, रीडिजाइन ग्रिल, रिफ्रेश्ड बंपर और नए अलॉय व्हील डिजाइन के साथ एक नया फ्रंट फेसिया लुक मिलेगा.ऐसा लगता है कि महिंद्रा एसयूवी को पूरी तरह से रीडिजाइन करने के बजाय कुछकुछ अपडेट्स होंगे. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

सबसे बड़े बदलाव केबिन के अंदर होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360डिग्री कैमरा, अपग्रेडेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, अतिरिक्त USB टाइपC चार्जिंग पोर्ट और बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, हायर वेरिएंट में लेवल 2 ADAS भी मिलने की उम्मीद है, जिससे स्कॉर्पियो एन प्रीमियम प्रतिद्वंदियों के करीब आ जाएगी.

इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा?

मैकेनिकल रूप से, में मौजूदा इंजन ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसमें 203 हॉर्सपावर तक की शक्ति उत्पन्न करने वाला 2.0लीटर एमस्टैलियन टर्बोपेट्रोल इंजन और 175 हॉर्सपावर तक की पावर जनरेट करने वाला 2.2लीटर एमहॉक डीजल इंजन शामिल है. दोनों इंजन 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध रहेंगे, जबकि चुनिंदा डीजल वेरिएंट में 4XPLOR फोरव्हील ड्राइव की सुविधा जारी रहने की उम्मीद है.

कितनी होगी कीमत

नई तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के जुड़ने से, अपडेटेड स्कॉर्पियो एन की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है. लॉन्च होने के बाद, यह टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्काज़ार और महिंद्रा XUV700 के टॉप वेरिएंट जैसी एसयूवी को टक्कर देगी.