Kashi Tribute Lucknow Coaching Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में लखनऊ अग्निकांड में  मृत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन​
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन​

दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती के दौरान गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आरती से पहले संस्था के अर्चकों और पदाधिकारियों ने मां गंगा में दीपदान कर हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दीप अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

बता दें कि इस दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी दीप अर्पित कर लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। गंगा आरती शुरू होने से पूर्व दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से मृत छात्रों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा हादसे में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मौन रहकर व्यक्त कीं अपनी संवेदनाएं

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वातावरण बेहद भावुक हो गया और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मौन रहकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। छात्रों की असमय मृत्यु पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में देशविदेश से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।