Silverpayalbichiyacleaningtips: पायल और बिछिया सनातन धर्म में सुहाग की निशानी मानी जाती है। बहुत सारी कुंवारी लड़कियां भी चांदी की पायल पहनना पसंद करती हैं। हालांकि बिछिया सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही पहनती हैं। इन्हें बारबार बदला नहीं जाता है। ऐसे में कई बार पसीने, धूलमिट्टी, चिकनाई या साबुन जैसी चीजों की वजह से इनकी चमक गायब हो जाती हैं।

कई बार पानी खारा होने की वजह से भी पायल और बिछिया काली पड़ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि जब चांदी खारे पानी, हवा, पसीना, सौंदर्य प्रसाधनों के संपर्क में आती है तो इनमें मौजूद सल्फर यौगिक सिल्वर सल्फाइड बना देता है। इससे आभूषणों की सतह पर गहरे काले रंग की परत जम जाती है। इसे हटाने के लिए आप यहां बताए तरीके अपना सकती हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
1 बड़ा चम्मच नमक
एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा
गर्म पानी का एक कटोरा
एक मुलायम कपड़ा
सबसे पहले एक कटोरे में एल्युमिनियम फॉयल बिछा दें। फिर कटोरे में बेकिंग सोडा और नमक डालें। इसके बाद कटोरे में गर्म पानी डालें। फिर आपको चांदी के गहनों को घोल में इस तरह डालना है कि वे पन्नी को छूते रहें। इसके बाद इसे 510 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दागधब्बे हटने शुरू हो जाएंगे। फिर साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से सुखा लें।
दूसरा तरीका
चायपत्ती और सर्फ से करें सफाई
किसी बर्तन में चायपत्ती और सर्फ लें। उसमें पानी डालें। बर्तन को गैस पर रख दें। उबाल आने के बाद काली पड़ी बिछिया, पायल को डाल दें। इन्हें 57 मिनट उबलने दें। यह जमी हुई गंदगी और कालापन हटाने में मदद करेगा। इसके बाद पायल और बिछिया को बाहर निकाल ले। फिर ब्रश से साफ करें और पानी से धो लें।
तीसरा तरीका
सिरका और बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
आप चांदी की पायल और बिछिया को साफ करने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कप सिरके में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद पायल और बिछिया को उसमें डुबोकर रख दें। बाहर निकालकर ब्रश से साफ करें। साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछकर रख दें।



