आईपीएल 2026 में प्रदर्शन के लिहाज से मुंबई इंडियंस के लिए पहले से ही कुछ खास सीजन नहीं रहा है। दूसरी तरफ इंजरी भी टीम के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।हैं और उनके खेलने पर कोई अपडेट नहीं है। इसी बीच एक बड़ा खिलाड़ी अब पूरे सीजन के लिए बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया है।

IPL 2026: MI का बदला स्क्वाड, 2871 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; जानें किसे मिली जगह
IPL 2026: MI का बदला स्क्वाड, 2871 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; जानें किसे मिली जगह

टी20 क्रिकेट में 2871 रन बनाते हुए 271 विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर पूरे सीजन से अब बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को साइन किया है। महाराज अब 75 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बन चुके हैं। सैंटनर के खिलाफ मैच में कैच लेते समय चोटिल हुए थे। उसके बाद उनकी चोट गंभीर साबित हुई और वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। आईपीएल द्वारा रिलीज जारी करते हुए यह जानकारी दी गई है।

केशव महाराज अब मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। इससे पहले आईपीएल में वह सिर्फ दो मैच ही खेले हैं और वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा 2024 में थे। वहीं टी20 करियर में केशव के नाम 191 विकेट और 817 रन हैं। सैंटनर जैसी बल्लेबाजी क्षमता तो केशव के पास नहीं है, लेकिन गेंदबाजी में वह लाजवाब हैं। अब उन्हें मुंबई की प्लेइंग 11 में मौका कब मिलता है यह देखने वाली बात होगी।

🚨 Player Replacement 🚨@mipaltan sign Keshav Maharaj as replacement for the injured Mitchell Santner.

More details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/677Ba26V8n

— IndianPremierLeague April 27, 2026

मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वाड

क्विंटन डीकॉक , , नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या , शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

DC vs RCB: पृथ्वी शॉ फिर नजरअंदाज, दो साल से नहीं खेला IPL मैच; युवा ओपनर की दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में एंट्री

आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी। उसमें एक नाम युवा ओपनर साहिल परख का भी था। खास बात यह है कि अनुभवी ओपनर पृथ्वी शॉ को मौका एक बार फिर नहीं मिला।