UttarPradesh: सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र में टेड़ई कला गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। बारातियों और जनाती पक्ष के बीच उस वक्त विवाद उत्पन्न हुआ, जब खाना ठंडा मिलने पर बाराती नाराज हो गए। इसके बाद जब DJ की धुन बंद की गई, तो बारातियों का पारा और चढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

बता दें, सामाजिक समरोह में बढ़ते तनाव के कारण स्थिति और बिगड़ गई, और बारातियों ने जनाती पक्ष से हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ बाराती गुस्से में कार लेकर फरार हो गए और तीन ग्रामीणों को कुचल दिया। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य ग्रामीणों का इलाज जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह घटना इलाके में हड़कंप मचा गई है और शादी समारोह में हिंसा की यह तस्वीर सबके सामने आई है।



