एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, और अब दीपिका पादुकोण के किरदार से जुड़ी नई डिटेल्स ने इस उत्साह को दोगुना कर दिया है। खबरें आ रही हैं कि अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका फिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा बनी रहेंगी और उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दीपिका का किरदार ‘राका’ की कहानी को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है। वह फिल्म में न केवल इमोशनल गहराई लाएंगी, बल्कि पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करती भी नजर आएंगी।
शूटिंग की नई प्लानिंग
प्रोडक्शन हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपिका की एंट्री फिल्म में काफी भव्य होने वाली है। एक्शन फिल्म में दीपिका और अल्लू अर्जुन के बीच एक हाईवोल्टेज एक्शन सीक्वेंस है।
बॉडी डबल का इस्तेमाल: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारी एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल की मदद ली जाएगी।
खुद करेंगी ड्रामा शूट: फिल्म के सभी महत्वपूर्ण ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स दीपिका खुद शूट कर रही हैं।
नो कॉम्प्रोमाइज: उनके किरदार की लंबाई या कहानी के महत्व में प्रेग्नेंसी की वजह से कोई कटौती नहीं की गई है।
प्रोडक्शन सूत्र ने बताया कि दीपिका ‘राका’ का एक पिलर हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट वैसी ही है जैसी पहले थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।”
एटली का विजन और दीपिका का जज्बा
एटली अपनी फिल्मों में भव्यता और इमोशन्स के तालमेल के लिए जाने जाते हैं। ‘राका’ में दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। दीपिका न केवल ‘राका’ बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ पर भी काम कर रही हैं।



