Today Rashifal 1 May 2026: 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व है। आज 1 मई 2026 शुक्रवार व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक विस्तार के लिए विशेष संकेत दे रहा है। ग्रहों की स्थिति आज नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज साझेदारी के कामों में प्रगति का दिन है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। व्यापार में नई डील होने की संभावना है, जो लंबे समय तक लाभ देगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन चौंकाने वाले परिणाम लेकर आ सकता है। आप जिस कार्य को घाटे का सौदा समझ रहे थे उसमें आपको उम्मीद से बेहतर लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान से संबंधित किसी भी समस्या का आज सरलता से समाधान मिल जाएगा।
मिथुन राशि
के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में सुधार का है। निजी संबंधों में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आपसी बातचीत से सुलझ जाएगा। कामकाज में मातापिता का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक रूप से आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है। वैवाहिक चर्चाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है और अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। विशेष सलाह यह है कि आज जहाँ तक संभव हो यात्रा करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज मित्रों के साथ हुई पुरानी कहासुनी का मलाल रह सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलने से मानसिक राहत मिलेगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपको उचित मानसम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के युवाओं को आज उच्च अध्ययन या विशेष कोर्स के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपने निजी कार्यों को आज टालने की गलती न करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। आज आपको किसी उत्सव या सामाजिक समारोह में शामिल होने का सुखद अवसर प्राप्त होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं के शुभारंभ का है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा। भौतिक सुखसाधनों की प्राप्ति होगी और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
के जातकों का मन आज पारिवारिक कलह के कारण थोड़ा अशांत रह सकता है इसलिए शांति बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है। नया कारोबारी गठजोड़ आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यों में इच्छित सफलता मिलेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा. लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थाटन के योग बन रहे हैं. उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी. धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपको नई दिशा देगी
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपकी धाक जमेगी. नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे. घर और बाहर तालमेल बिठाने में आप सफल रहेंगे।
धनु राशि
आज आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। बड़े भाई या किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। अचानक आने वाली बाधाओं से विचलित न हों. शोध और गुप्त विधाओं में रुचि बढ़ेगी वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से आज बचें।
व्यापार भविष्य
वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में निम्नलिखित उतारचढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
मंदी: चांदी, रुई, कपास, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के भावों में आज मंदी रहने की संभावना है।
तेजी: जीरा, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन और जावित्री जैसे मसालों के भावों में आज अच्छी तेजी देखी जा सकती है।
आज के भाग्यशाली अंक: 3,6.9.5



