15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह पिछले एक साल और अब में अपना खेल दिखाया है, उससे पूरे क्रिकेट जगत में एक बहस छिड़ चुकी है। बहस का मुद्दा एक ही कि, आखिर कब वैभव करेंगे टीम इंडिया में डेब्यू? इस पर कई पूर्व क्रिकेटरों की राय आ चुकी है। सभी क्रिकेड पंडित अपनेअपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के धाकड़ पूर्व ओपनर शिखर धवन का बयान आया है।

शिखर धवन ने वैभव के खेल और उनकी इस कम उम्र में जिस तर की बल्लेबाजी है, उसकी जमकर तारीफ की है। मगर टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर धवन की राय अलग है। गब्बर का मानना है कि अभी आप अचानक टॉप ऑर्डर को रिप्लेस नहीं कर सकते हैं। अगर तुरंत वैभव को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलता है तो उदास नहीं होना चाहिए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को नहीं तोड़ने की ओर इशारा कर दिया।
क्या बोले शिखर धवन?
शिखर धवन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा,”वैभव अगर सीनियर लेवल पर अच्छा कर रहा है तो उसे देखना चाहिए ना कि उसकी उम्र को गिनना चाहिए। हां वह बच्चा है लेकिन जिस तरह बुमराह और अर्शदीप को उसने छक्के लगाए, यह हैरान करने वाला था। इतनी छोटी उम्र में कई दिग्गज ऐसा नहीं कर पाए। बिल्कुल उसका समय आएगा। लेकिन अगर आपका टॉप अच्छा कर रहा है तो अचानक आप उसे रिप्लेस नहीं कर सकते।”
उन्होंने आगे के लिए कहा कि अगर मौका तुरंत नहीं आता है तो उदास नहीं होना है। धवन बोले,”जब मैं रोहित और विराट तकरीबन 10 साल तक खेले तो हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था। यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। यह बात चुभ सकती है लेकिन अगर आपको तुरंत मौका नहीं मिल पाता है तो उदास नहीं होना चाहिए। इतनी छोटी उम्र में वैभव प्रतिभा का धनी है।”
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में जलवा
वैभव सूर्यवंशी अभी तक आईपीएल 2026 की 9 पारियों में 400 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.10 का है। जबकि वैभव का इस सीजन औसत अभी तक 44.44 का रहा है। उनके नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बाउंड्री दर्ज हैं। वैभव के नाम इस सीजन सबसे ज्यादा 37 छक्के दर्ज हैं। उनके नाम इस सीजन दो अर्धशत और दर्ज है।
RCB, RR और SRH के बीच कांटे की टक्कर, MILSG का पहुंचना बेहद मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा गणित
आईपीएल 2026 के 42 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस मैच दर मैच रोचक दिख रही है। अभी भी रेस में मौजूदा टॉप 5 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अभी बराबरी पर खड़ी हैं।



