हिमाचली खबर: तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान अनुसार दिन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 45, 46, 45, 44, 45, 47, 47 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में सभी लोग अपनेअपने तरीके से गर्मी से बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। घर को ठंडा रखने के लिए लोग ACकूलर की मदद लेते हैं।

घर में लगे पर्दे भी बढ़ा सकते हैं गर्मी, जानें समर के लिए सही फैब्रिक​
घर में लगे पर्दे भी बढ़ा सकते हैं गर्मी, जानें समर के लिए सही फैब्रिक​

लेकिन क्या आपको पता है घर में लगे पर्दे भी गर्मी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको समर के लिए सही फैब्रिक का पता होना चाहिए। अगर पर्दों का चुनाव सही फैब्रिक और रंगों के आधार पर किया जाए, तो वे बाहर की लू और गर्म हवाओं को काफी हद तक रोक सकते हैं। ऐसा करने से घर के तापमान को थोड़ा बहुत कम किया जा सकता है।

सबसे पहले जानें कैसे पर्दे बढ़ा सकते हैं गर्मी?

गर्मियों में खिड़कियों से आने वाली धूप कमरे का तापमान तेजी से बढ़ा सकती है। अगर पर्दों का फैब्रिक डार्क कलर या हीट सोखने वाला हो, तो कमरा ज्यादा गर्म महसूस हो सकता है। कई सिंथेटिक कपड़े हवा को पास नहीं होने देते, जिससे कमरे में घुटन और उमस बढ़ सकती है। डार्क रंग के पर्दे सूरज की गर्मी ज्यादा एब्जॉर्ब करते हैं, जबकि हल्के रंग रोशनी और गर्मी को काफी हद तक रिफ्लेक्ट करने में मदद कर सकते हैं।

समर के लिए कौनसे पर्दे बेहतर माने जाते हैं?

कॉटन

गर्मियों में आप कॉटन के पर्दे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हल्के होते हैं। साथ ही हवा का सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन्हें लगाने से कमरा ज्यादा बंदबंद महसूस नहीं होता है। आप इन्हें बेडरूम, लिविंग रूम या फिर बालकनी एरिया में लगा सकते हैं।

लिनन

लिनन का फैब्रिक हल्का होने की वजह से गर्मियों में आरामदायक माना जाता है। यह नेचुरल टेक्सचर कमरे को Airy look देता है। इसके साथ ही धूप को थोड़ा फिल्टर करने में मदद कर सकता है। इसे लेने से पहले यह जान लें कि यह जल्दी सिकुड़ सकता है। वहीं बहुत ज्यादा धूप वाले एरिया में लिनन के पर्दों का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है।

शीयर पर्दे

यह पर्दे कमरे में नेचुरल लाइट आने देते हैं। इन्हें लगाने से हल्कापन महसूस होता है। छोटे कमरे बड़े और खुले लग सकते हैं। इन्हें आप सुबह की हल्की धूप वाले कमरे, बालकनी और ड्रॉइंग रूम में लगा सकते हैं।

ब्लैकआउट पर्दे

तेज धूप वाले कमरों में गर्मी कम करने में मदद कर सकते हैं। दोपहर की तेज रोशनी रोकने में उपयोगी माने जाते हैं। AC वाले कमरों में cooling बनाए रखने में मदद मिल सकती है। यह बहुत मोटे होते हैं। डार्क ब्लैकआउट पर्दे कमरे को भारी लुक दे सकते हैं। इसलिए गर्मियों के लिए हल्के रंग के blackout पर्दे ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

पर्दे चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, बेज, हल्का नीला या पेस्टल शेड्स चुनें।
मोटे वेलवेट या भारी सिंथेटिक फैब्रिक गर्मियों में कम इस्तेमाल करें।
डबल लेयर पर्दे दिन और रात दोनों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
खिड़की के आकार के हिसाब से पर्दे चुनें ताकि धूप सीधे अंदर न आए।
धूल और पसीने के मौसम में आसानी से धुलने वाले फैब्रिक ज्यादा प्रैक्टिकल माने जाते हैं।