हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, बांदा, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, चंदौली समेत 26 से ज्यादा शहर और ग्रामीण इलाके बिजली संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि, अब सीएम योगी ने इस समस्या को सुलझाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। रविवार को सीएम योगी ने बिजली विभाग के अफसरों और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ हाईलेवल बैठक की। सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉर्पोरेशनऔर सभी डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- 'शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो'​
यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- 'शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो'​

सभी इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाए। साथ ही लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी द्वारा बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रोडेक्शन की सभी इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में बिजली सप्लाई को लेकर CM योगी के निर्देश

1. शहरों में 24 घंटे बिजली मिले
2. गांवों में 18 घंटे बिजली मिले
3. प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाई जाए
4. ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत हो
5. फीडर वाइज मॉनिटरिंग हो
6. शिकायतों का तुरंत निपटारा हो

लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

सीएम योगी की ओर से साफ कर दिया गया है कि बिजली सप्लाई के आदेश का पालन ना करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले ही यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और गाजियाबादमेरठ के इंजीनियरों पर निलंबन सस्पेंशन की गाज गिर चुकी है। अब प्रदेश के सभी कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखा जा रहा है और इसके लिए यूपी सरकार के मंत्री खुद एक्शन में हैं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मैदान में

सीएम योगी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने लखनऊ में 1912 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही शिकायत करने वाले लोगों से सीधे बात की और समस्याओं को जल्द ठीक करने का दावा किया।