हिमाचली खबर: Nail Paint Long Lasting Tips: हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ज्यादातर महिलाएं नेल पेंट लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर घर के काम जैसे बर्तन धोना, कपड़े धोना या बारबार पानी में हाथ डालने की वजह से नेल पेंट जल्दी हट जाती है। कई बार महंगी नेल पेंट खरीदने के बाद भी यह जल्दी हट जाती है जिससे हाथों का लुक फीका दिखने लगता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप नेल पेंट को टिकाए रख सकती हैं।

घर के कामों की वजह से जल्दी हट जाती है Nail Paint, लंबे समय तक टिकाने के लिए फॉलो कर सकते हैं ये टिप्स​
घर के कामों की वजह से जल्दी हट जाती है Nail Paint, लंबे समय तक टिकाने के लिए फॉलो कर सकते हैं ये टिप्स​

नेल पेंट जल्दी हटने के पीछे क्वालिटी, गलत तरीका या नाखूनों की सही देखभाल न करना भी हो सकता है। अगर आप अपनी नेल पेंट को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो कुछ आसान तरीकों की मदद ले सकती हैं। जिससे काम करने के बाद भी आसानी से नेल पेंट नहीं छूटेगी।

बेस कोट लगाना

ज्यादातर लोग नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट नहीं लगाते हैं जिसकी वजह से नेल पेंट जल्दी हट जाती है। बेस कोट नेल पेंट को ज्यादा समय तक टिकने में मदद करता है। इससे नेल्स ज्यादा शाइनी दिखेंगे और नेल पेंट लंबे समय तक टिकी रहेगी।

टॉप कोट लगाएं

नेल पेंट को ग्लोसी और मैट फिनिश देने के लिए टॉप कोट जरूर लगाएं। इससे काम करने के बाद भी नेल पेंट जल्दी नहीं हटती है। यह नेल पेंट को फीका पड़ने या जल्दी टूटने से बचाता है।

पतली लेयर लगाएं

जब भी हम मोटी लेयर में नेल पॉलिश लगाते हैं तो यह जल्दी क्रेक होकर हट जाती है। ऐसे में नेल पेंट की पतली लेयर लगाएं जो जल्दी नहीं हटती है। पतली लेयर वाली नेल पेंट जल्दी सूखती है और काम करने के बाद भी नहीं हटती है। इसे हटाने के लिए आपको नेल पेंट रिमूवर का ही इस्तेमाल करना होगा।

न करें यह गलती

कई बार हम नेल पेंट लगाने के बाद काम करने लगते हैं जिसकी वजह से नेल पेंट जल्दी खराब होता है। ऐसे में कोशिश करें कि नेल पेंट लगाने के कुछ घंटों तक पानी से जुड़ा कोई काम न करें। इससे नेल पेंट जल्दी नहीं हटेगी। इसके लिए आप रात के समय नेल पेंट लगा सकते हैं जब घर के सभी काम खत्म हो जाते हैं। नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों की सफाई अच्छी तरह करें ताकि धूलमिट्टी या मॉइश्चर न रहे।