चादर बहुत पुरानी हो गई है और अब बेड पर बिछाने पर उसका कलर अच्छा नहीं लगता है तो इसे फेंके नहीं, बल्कि अलग तरीकों से घर के कामों में इस्तेमाल कर लें. दरअसल चादरें डेली रूटीन में यूज की जाती हैं. इस वजह से बारबार धोने और रगड़ लगने से इनका रंग फीका पड़ जाता है या फिर रोएं निकल आते हैं. इसके बाद ये घर में कहीं एक कोने में फेंक दी जाती हैं, क्योंकि कूड़े में भी नहीं फेंका जा सकता है. इस आर्टिकल में जानिए पुरानी चादर को किन तरीकों से आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुरानी चादरों को में लोग रसोई में इसे इस्तेमाल करते हैं या फिर पोंछे के तौर पर यूज करके फेंक देते हैं. इसके बावजूद इसका साइज इतना बड़ा होता है कि इसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए जान लेते हैं पुरानी चादरों को रीयूज में कैसे लाएं.

थैले और बैग बना लें

पुरानी चादरों को डबल कपड़ा करके छोटे थैले बना लें जो डेली रूटीन में आसपास से सामान लेकर आने के लिए मजबूत और टिकाऊ रहते हैं. इसके अलावा आप एक्स्ट्रा कपड़े पैक करने के लिए बड़े थैले बना सकते हैं. चादर में अंदर की तरफ एक सॉफ्ट शीट लगाकर बैग बना सकते हैं, जिसमें फोटोफ्रेम, गिलास, प्लेट्स जैसी चीजें पैक करके रखी जा सकती हैं. इससे इन सामान में चटक आने या रगड़ लगने की टेंशन नहीं रहती है. इससे आपको बबल रैप खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पालतू जानवरों का बिस्तर और खिलौनें बनाएं

अगर आपके घर में कोई डॉग या फिर कैट है तो उसके लिए आप पुरानी चादरों से बिस्तर बना सकते हैं जो काफी आरामदायक रहेगा. आप चाहे तो इसका एक चौकोर कवर बनाकर इसमें रूई भर दें. ऐसे ही आप अपने पालतू जानवर के लिए रूई भरकर चादरों से बॉल जैसे गोले बना सकते हैं और इसमें चादर की स्ट्रिप्स काटकर फ्रिंज बना लें.

डोरमैट बना लें

बड़ी चादरों के 3 से 4 फोल्ड करने के बाद इसपर चारों तरफ और आड़ीतिरछी सिलाई लगाकर डोरमैट बना लें या फिर पतली पट्टियां काटकर चोटी की तरह गूथ लें और इसे आपस में धागे से सिलकर डिजाइन वाला डोरमैट बनाएं जो देखने में भी कमाल लगता है.

फर्नीचर के लिए डस्ट कवर

अगर घर में ऐसे फर्नीचर है जो अक्सर इस्तेमाल में नहीं आता है या फिर आपने स्टोर रूम में रखा हुआ है तो इसे धूल से बचाने के लिए पुरानी चादर से कवर बनाना बेस्ट रहता है, क्योंकि ये साइज में काफी बढ़ी होती है. आप इसका कवर बनाकर अलमारी में रख दें और जब घर से कभी 56 दिन या इससे ज्यादा समय के लिए बाहर जाएं या फिर मंथली साफसफाई कर रहे हैं तो इस कवर से फर्नीचर को ढक दें. इससे धूल से बचाव रहेगा और जब आप वापस आएंगे तो सोफे पहले जैसे साफ रहेंगे.