हिमाचली खबर: बालों में मेहंदी तो बहुत सारे लोग लगाते हैं लेकिन क्या आपको पता है गर्मियों में इसमें क्या मिलाकर लगना चाहिए अगर नहीं तो यहां दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है। गर्मी में बाल अक्सर रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों की जरूरत के हिसाब से आप मेहंदी में दही, आंवला या एलोवेरा जैसी चीजें मिलाकर लगा सकते हैं।

ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स न केवल सिर को ठंडक देंगे बल्कि बालों में चमक लाने में भी मदद करेंगे। मेहंदी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि स्कैल्प पर घाव, संक्रमण या गंभीर डैंड्रफ है तो मेहंदी लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। इस बात का ख्याल रखें कि मेहंदी को 23 घंटे से ज्यादा बालों में न रखें, खासकर यदि बाल पहले से रूखे हैं।मेहंदी धोने के बाद हल्का कंडीशनर इस्तेमाल करें ताकि बाल अधिक ड्राई न हों।
दही
गर्मियों में बालों में मेहंदी लगाने के लिए आप मेहंदी पाउडर के साथ दही मिला सकते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है। यह स्कैल्प पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही बालों को मुलायम बना सकता है। रूखे और बेजान बालों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। इस्तेमाल के लिए मेहंदी के पेस्ट में 23 चम्मच ताजा दही मिलाएं।
एलोवेरा जेल
मेहंदी पाउडर के साथ आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो स्कैल्प को शांत रखने में मदद कर सकते हैं। आप 24 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मेहंदी में मिला सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोग पैच टेस्ट के बाद ही अप्लाई करें।
आंवला पाउडर
मेहंदी में आंवला पाउडर लगाना काफी फायदेमंद बताया जाता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह मेहंदी के रंग को थोड़ा गहरा दिखाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही बालों की चमक बढ़ा सकते हैं। 12 चम्मच आंवला पाउडर आप मेहंदी में मिला सकते हैं।
मेथी पाउडर
आप गर्मियों में बालों में मेहंदी लगाते हैं तो आप उसका मिश्रण तैयार करते समय उसमें मेथी पाउडर मिला सकते हैं। इसमें मौजूद यौगिक बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकते हैं। भिगोई हुई मेथी पीसकर या मेथी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी घरेलू हेयर पैक या नए मिश्रण का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। यदि आपको स्कैल्प में संक्रमण, एलर्जी, अत्यधिक बाल झड़ने की समस्या या कोई अन्य त्वचा संबंधी परेशानी है, तो किसी योग्य त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा। यह लेख चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।



