हिमाचली खबर: Guru Pushya Nakshatra Gochar 2026: 2 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद अब देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। 18 जून को गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बता दें इस नक्षत्र को ‘नक्षत्रों का राजा’ कहा जाता है और इसके स्वामी न्याय देवता शनि देव हैं। तो वहीं इसके अधिष्ठाता यानी देवता खुद गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में इस नक्षत्र में गुरु का आना बेहद शुभ माना जा रहा है। गुरु देव 19 अगस्त तक यहां विराजमान रहेंगे और इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। चलिए जानते हैं ये नक्षत्र गोचर किन 3 राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Guru Pushya Nakshatra Gochar: जून में गुरु पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति​
Guru Pushya Nakshatra Gochar: जून में गुरु पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति​

इन 3 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

  1. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का खूब सहयोग मिलेगा। सैलरी बढ़ने के प्रबल योग हैं। आप पैसों की बचत कर पाने में सफल होंगे।
  2. सिंह राशि  सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर फायदेमंद साबित होगा। आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में भी सुनहरी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है।  आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
  3. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत ही शुभ साबित होगा। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। कमाई में अच्छा जंप मिलेगा।

पुष्य नक्षत्र के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के सरल उपाय

अगर आप इस नक्षत्र गोचर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं, तो जून में प्रतिदिन बृहस्पति देव के बीज मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुएं जैसे चने की दाल, केले या हल्दी का दान करें। साथ ही अपने बड़ों का सम्मान करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और जीवन में खुशहाली आएगी।