हिमाचली खबर: Alexander Zverev won French Open 2026 Title: जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 61, 46, 64, 67 , 61 से हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब​
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब​

कोर्ट फिलिपचैट्रियर पर खेला गया यह मुकाबला 4 घंटे 20 मिनट तक चला। ज्वेरेव ने मैच में 21 सेट की बढ़त बनाने के बाद चौथा सेट गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए निर्णायक पांचवें सेट में दबदबा कायम रखा और आखिरकार फ्रेंच ओपन ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

इसी के साथ ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए ज्वेरेव का लंबा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले उन्हें साल 2020 में यूएस ओपन, साल 2024 में रोलैंड गैरोस और साल 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

यह ज्वेरेव के करियर का एक अहम खिताब है। उन्होंने पहले ही 2 एटीपी फाइनल्स खिताब, 7 मास्टर्स 1000 खिताब और 1 ओलंपिक गोल्ड जीता था, लेकिन अब 29 वर्षीय खिलाड़ी अपनी शानदार उपलब्धियों में एक ग्रैंड स्लैम खिताब भी जोड़ लिया है। वह 1937 में हेनर हेनकेल के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने हैं, और 1996 में बोरिस बेकर की ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के बाद कोई भी ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने।

फाइनल की शुरुआत में ज्वेरेव ने शानदार खेल दिखाया और पहले ही गेम में कोबोली की सर्विस तोड़ दी। उन्होंने बेसलाइन पर तुरंत अपना दबदबा बना लिया, क्योंकि उनकी सर्विस और ग्राउंडस्ट्रोक इटैलियन खिलाड़ी के लिए बहुत दमदार साबित हुए। कोबोली कोई लय नहीं ढूंढ पाए और पहला सेट सिर्फ 34 मिनट में खत्म हो गया, लेकिन अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल रहे कोबोली ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलकर अटैक किया और चालाकी भरे ड्रॉप शॉट्स का इस्तेमाल किया। 44 के स्कोर पर उन्हें तब सफलता मिली, जब ज्वेरेव का फोरहैंड शॉट बाहर चला गया।

इटैलियन खिलाड़ी ने मजबूती से अपनी सर्विस बचाई और मैच को बराबरी पर ला दिया, जिससे पेरिस के दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। तीसरा सेट निर्णायक साबित हुआ। 10वें गेम तक दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखी, लेकिन कोबोली की कई गलतियों ने ज्वेरेव को एक अहम ब्रेक दिलाया। इसके बाद उन्होंने सेट जीतकर लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया।

हालांकि, चौथे सेट में ज्वेरेव पर दबाव साफ दिखा। उन्होंने पहले गेम में कोबोली को ब्रेक का मौका दिया और फिर 43 से पीछे रहते हुए सर्विस करते समय भी गलती की। जर्मन खिलाड़ी ने संघर्ष करते हुए स्कोर 55 तक पहुंचाया, लेकिन टाईब्रेक में इटैलियन खिलाड़ी की शानदार वापसी को नहीं रोक पाए। इटैलियन खिलाड़ी 13 से पीछे होने के बावजूद वापसी करते हुए सेट प्वाइंट पर एक बेहतरीन फोरहैंड विनर के साथ टाईब्रेक जीता और मैच को निर्णायक सेट तक ले गए।

कोबोली के पक्ष में मोमेंटम होने और ज्वेरेव के फिर से लड़खड़ाने के कारण, ऐसा लग रहा था कि फाइनल उनके हाथ से निकल रहा है, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने मैच का अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला।

चौथे सेट के टाईब्रेक में संघर्ष के बावजूद, ज्वेरेव ने पांचवें सेट में तुरंत बेहतर खेल दिखाया। शानदार सर्विस और 83 प्रतिशत फर्स्टसर्व प्वाइंट जीतने के साथसाथ लगातार ग्राउंडस्ट्रोक से इटैलियन खिलाड़ी को गलतियां करने पर मजबूर किया। दूसरे वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने शुरुआत में ही कोबोली की सर्विस तोड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा; उन्होंने अपने सामने आए सभी चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और 61 से जीत हासिल की।

IANS इनपुट के साथ