गुरुग्राम से रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित अपने गांव जा रही युवती को उसके एक दोस्त द्वारा अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म और हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने से पहले युवती को सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां खिलाने का भी आरोप है। पुलिस इस संबंध में दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रात में सहेली के घर रुकी थी युवती

शिकोहाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मृतक युवती गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 27 अगस्त को अपने गांव लौट रही थी। शिकोहाबाद पहुंचने के बाद देर होने के कारण वह रात को अपनी एक सहेली के घर रुक गई थी।

होटल ले जाकर खिलाई यौन वर्धक दवाई

इस बीच, किसी तरह यह बात जब आरोपी नितिन को पता चली तो वह अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर धोखे से युवती को वहां से बाइक पर बिठाकर अपने साथ एक होटल में ले गया। इस दौरान वहां उसने युवती को यौन वर्धक दवा खिलाई और उसके साथ जबरन दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही उसके एक फरार साथी की तलाश कर रही है। आरोपी नितिन के दोस्त शिकोहाबाद निवासी अभिषेक ने उसकी मदद की थी।

मारपीट के दौरान दीवार में लगा सिर

आरोप है कि युवती ने जब पुलिस से उसकी शिकायत करने की बात कही तो उससे मारपीट की गई। इस दौरान उसका सिर दीवार में लगा और हेड इंजरी से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नितिन को युवती को बाइक से प्राइवेट अस्पताल लेकर जाते समय गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस की चार टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में लगीं

नितिन उर्फ राहुल पुत्र सीताराम शिकोहाबाद की विजेंद्र कॉलोनी में रहता है। आरोपी के सहयोगी अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि दूसरा आरोपी भी घटना को लेकर कई खुलासे कर सकता है।

युवती को झांसा देकर दुष्कर्म किया

वहीं, गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर पीजी में रहने वाली एक युवती से लगातार दुष्कर्म करने और उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-53 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनो में दोस्ती के बाद प्यार हो गया। आरोप है कि युवक ने सेक्टर-52 स्थित एक स्थान पर युवती की मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का वादा किया। कुछ समय बाद परेशानियों का बहाना बनाकर किस्तों में कुल 15 लाख रुपये ले लिए।

अगला लेख

गुरुग्राम: मैनहोल में गिरी बच्ची, CCTV फुटेज मांगने पर भड़के बाउंसर, परिजनों को पीटा

Follow us on Google News

share

गुरुग्राम की एक पॉश सोसाइटी के खुले मैनहोल में गिरने से 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल की ओर से सीसीटीवी फुटेज मांगने पर जब पिता एजेंसी के दफ्तर पहुंचे तब बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की।

girl child fell in mainhole

गुरुग्राम की एक सोसाइटी में गहरे खुले मैनहोल में 9 साल की एक बच्ची गिर गई।

गुरुग्राम के सेक्टर-95 की एक पॉश सोसाइटी में खेलते समय 9 साल की एक बच्ची खुले मैनहोल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पतालों ने इलाज से पहले सीसीटीवी फुटेज मांगी, जिसके बाद शनिवार सुबह पीड़िता के पिता मेंटिनेंस एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। पिता के CCTV फुटेज मांगने पर एजेंसी कर्मचारी और उसके साथियों ने बच्ची के पिता, उनके भाई और बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी की पिटाई कर दी। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

आरओएफ आनंदा सोसाइटी परिसर की घटना

घटना गुरुग्राम के सेक्टर-95 स्थित आरओएफ आनंदा सोसाइटी परिसर में हुई। 9 साल की बच्ची गहरे खुले मैनहोल में गिर गई। बच्ची की एक टांग मैनहोल में चली गई जबकि दूसरी ऊपर ही रह गई। इससे उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचीं। रोते हुए बच्ची परिजनों के पास पहुंचीं और हादसे के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसको लेकर अस्पताल भागे। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, बच्ची को लेकर परिजन कई अस्पताल पहुंचे।