हिमाचली खबर: Team India Largest Test Win: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।

गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत​
गिल की कप्तानी में भारत के धुरंधरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत​

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर 564/8 का स्कोर खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी घोषित की।

डेब्यूटेंट मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस इनिंग में डेब्यूटेंट ने महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया, जिसके जवाब में अफगान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 35.5 ओवरों में ही ढेर हो गई।

इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी। भारत साल 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से मैच अपने नाम कर चुका है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 239 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। साल 2017 में भारत ने ठीक इसी अंतर के साथ श्रीलंका को नागपुर में शिकस्त दी थी।

किसके नाम दर्ज था रिकॉर्ड?

भारतीय सरजमीं पर पारी के अंतर से इससे बड़ी जीत वेस्टइंडीज ने हासिल की थी। साल 1958 में में खेले गए उस मुकाबले को मेजबान टीम ने पारी और 336 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा, किसी एशियाई टीम की सबसे बड़ी जीत के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है, जिसने साल 2002 में न्यूजीलैंड को पारी और 324 रन से हराया था।

यह टेस्ट इतिहास में अफगान टीम की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले साल 2018 में उसे भारत के हाथों पारी और 262 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साल 2025 में इस टीम को जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से हराया था।

दूसरी पारी में अफगानिस्तान सिर्फ 112 रन पर सिमट गई, जो इस टीम का टेस्ट पारी में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। अफगानिस्तान जून 2018 में भारत के विरुद्ध 103 रन पर ढेर हो चुकी है; उसी टेस्ट की पहली पारी में यह टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी। एजेंसी इनपुट के साथ