WhatsApp Bill Payments Feature: अगर आपको भी हर महीने बिजली , पानी, गैस, FASTag या दूसरे बिल भरने के लिए अलगअलग ऐप खोलना झंझट लगता है, तो WhatsApp का नया फीचर आपके काम को आसान कर सकता है। WhatsApp ने भारत में Bill Payments फीचर की शुरुआत की है, जिसके जरिए यूजर्स एक ही ऐप से कई तरह के जरूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग, फोटोवीडियो शेयरिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है। कंपनी लगातार अपने पेमेंट फीचर्स का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में Bill Payments फीचर जोड़ा गया है, जिससे रोजमर्रा के कई बिल एक ही जगह से मैनेज किए जा सकेंगे।

WhatsApp पर कौनकौन से बिल भर सकेंगे?

इस फीचर के जरिए यूजर्स कई तरह के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। जिसमें बिजली का बिल, पानी का बिल, पाइप्ड गैस का बिल, FASTag रिचार्ज/पेमेंट, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल, लोन रिपेमेंट शामिल हैं। यह सुविधा Bharat Connect नेटवर्क से जुड़ी है। इसलिए किसी खास कंपनी या विभाग का बिल तभी WhatsApp के जरिए भरा जा सकेगा, जब वह संबंधित नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

WhatsApp से बिल पेमेंट कैसे करें?

बिल भरने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और होम स्क्रीन पर दिए गए ₹ आइकन पर टैप करें।

इसके बाद Bill Payments विकल्प चुनें। अब जिस तरह का बिल भरना है, उसकी कैटेगरी चुनें। उदाहरण के लिए बिजली का बिल भरना है तो Electricity विकल्प पर जाएं। इसके बाद अपना बिजली विभाग या सर्विस प्रोवाइडर चुनें और कस्टमर नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें। अगर आपका बिल सिस्टम में उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर बकाया राशि दिखाई देगी। पेमेंट करने से पहले बिल की रकम और दूसरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। जानकारी सही होने पर उपलब्ध पेमेंट विकल्प के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकता है।

एक ही ऐप से कई बिल होंगे मैनेज

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्हें हर महीने कई तरह के बिलों का भुगतान करना पड़ता है। बिजली, पानी और गैस जैसे बिलों के लिए अलगअलग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है। इसके अलावा, जिन बिलर्स का पहले इस्तेमाल किया गया है, उन्हें दोबारा ढूंढना भी आसान हो सकता है। इससे अगली बार बिल पेमेंट की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

अभी सभी यूजर्स को नहीं मिला फीचर

WhatsApp का Bill Payments फीचर भारत में धीरेधीरे रोलआउट किया जा रहा है। इसलिए अगर आपके WhatsApp में अभी यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। संभव है कि आने वाले समय में यह सुविधा और ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाए।

ये भी पढ़ें: