
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप पहले की तुलना में और अधिक भव्य नजर आएगा। गर्भगृह में प्रस्तावित सोनेचांदी की सजावट, विशेष मार्बल, नए गुंबद, प्रवेश द्वार और रोशनी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।


