हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास

डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की जानकारी

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के नाहन क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. विवेक बिंदल ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भारत में बैठकर चीन में मौजूद एक मरीज की लाइव सर्जरी सफलतापूर्वक कर इतिहास रच दिया है।

इस उपलब्धि की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं डॉ. विवेक बिंदल के पिता डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की है। बेटे की इस उपल्धि पर पिता राजीव बिंदल बेहद खुश हैं।

टेलीरॉबोटिक सर्जरी में ऑपरेशन करने वाला सर्जन और मरीज एक ही स्थान पर मौजूद नहीं होते। सर्जन एक जगह बैठकर रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम को नियंत्रित करता है। जबकि मरीज के पास मौजूद रोबोटिक उपकरण उसके निर्देशों के अनुसार सर्जिकल प्रक्रिया को अंजाम देते हैं।

इस तकनीक में नेटवर्क की गुणवत्ता और डेटा ट्रांसमिशन की गति बेहद महत्वपूर्ण होती है। थोड़ी सी भी देरी सर्जिकल मूवमेंट की सटीकता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए लाइव टेलीरॉबोटिक सर्जरी केवल रोबोटिक मशीन की उपलब्धता तक सीमित नहीं है बल्कि इसके लिए मजबूत तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेषज्ञ मेडिकल टीम की भी जरूरत होती है।

टेलीरॉबोटिक सर्जरी की सबसे खास बात यह है कि

डॉ. विवेक बिंदल द्वारा भारत में बैठकर चीन में मौजूद मरीज की सर्जरी करना इसी तकनीक की क्षमता को सामने लाता है। इतनी दूरी पर मौजूद मरीज के लिए लाइव सर्जिकल प्रक्रिया को अंजाम देने में रोबोटिक सिस्टम के साथसाथ सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन, कम्युनिकेशन और बेहद कम लेटेंसी जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं की अहम भूमिका होती है।

डॉ. विवेक बिंदल रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले चिकित्सक हैं। अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीक के इस्तेमाल और जटिल प्रक्रियाओं में अनुभव के कारण उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़े डॉ. विवेक बिंदल की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए भी खास मानी जा रही है। भारत में रहते हुए चीन में मौजूद मरीज की लाइव सर्जरी करने की घटना यह दिखाती है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक किस तरह विशेषज्ञ चिकित्सकों की पहुंच को भौगोलिक सीमाओं से आगे ले जा सकती है।

टेलीरॉबोटिक सर्जरी के बढ़ते इस्तेमाल से भविष्य में उन मरीजों के लिए नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं, जिन्हें किसी विशेष बीमारी या जटिल सर्जरी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की जरूरत होती है। मगर उनके क्षेत्र में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते।

डॉ. विवेक बिंदल की इस उपलब्धि की जानकारी उनके पिता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने भारत में बैठकर चीन में मौजूद मरीज की लाइव टेलीरॉबोटिक सर्जरी को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बताया।