बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में मेहमानों का जमावड़ा लगने लगा है. नदवां गांव में आज हो रही इस शाही शादी में मेहमानों के स्वागत से लेकर खानेपीने और मनोरंजन तक के खास इंतजाम किए गए हैं. इस बीच चर्चा है कि अनंत सिंह इसी हाथी पर सवार होकर अपने समधी का स्वागत करेंगे.

शादी समारोह में शामिल होने और दूल्हादुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पंजाब के लुधियाना से 20 से अधिक किन्नर पटना पहुंचे हैं. सभी एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं. उन्होंने गीत गाकर शादी की शुभकामनाएं दीं. उनका कहना है कि वे शादी समारोह देखने और अनंत सिंह से मुलाकात करने के बाद ही वापस पंजाब लौटेंगी. इस तरह शादी में शामिल होने के लिए दूरदराज से भी मेहमान पहुंच रहे हैं.

हेलिकॉप्टर से पहुंचे बृजभूषण, ललन सिंह भी आए

शादी समारोह में कई बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों का भी पहुंचना जारी है. पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह हेलिकॉप्टर से नदवां पहुंचे. वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी अनंत सिंह के मेहमान बनकर शादी में शामिल होने पहुंचे. उनके आने के बीच गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है. प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इसके विजेता को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी.

पांच लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए नदवां गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. करीब पांच लाख मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवान और खास मिठाइयां तैयार की जा रही हैं. मंडप की सजावट के लिए थाईलैंड से फूल मंगाए गए हैं. मेहमानों के लिए पानी के 2 हजार से अधिक नल लगाए गए हैं.

दोपहर 12 बजे तक एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई थी. सुरक्षा के लिए पुलिसप्रशासन के साथ बड़ी संख्या में निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं. शादी के इस भव्य आयोजन ने पूरे नदवां गांव को उत्सव के माहौल में बदल दिया है.