फेस्टिव सीजन से पहले Hyundai ने अपनी तीन मशहूर SUVs को नए अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Creta, Alcazar और Creta Electric के Lounge Edition लॉन्च किए हैं. इन खास मॉडल में सबसे ज्यादा ध्यान पीछे बैठने वाले लोगों के आराम पर दिया गया है. इनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.21 लाख रुपये रखी गई है. Lounge Edition की सबसे बड़ी खासियत पीछे की सीट के लिए दिया गया 11.6 इंच का स्क्रीन सिस्टम है. इसमें सफर के दौरान वीडियो देखने, OTT ऐप चलाने, गेम खेलने और दूसरी ऐप्स का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। फोन की स्क्रीन को भी इस सिस्टम पर दिखाया जा सकता है.

BOSE के 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम

मनोरंजन को और बेहतर बनाने के लिए कार में BOSE के 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है. इसमें आगे की तरफ सेंटर स्पीकर और एक सबवूफर भी मिलता है. अंदर के हिस्से को खास लुक देने के लिए मूनव्हाइट एम्बिएंट लाइट, सिल्वर रंग के डिजाइन और नई सीटें दी गई हैं. पीछे की सीटों पर Lounge की पहचान वाले हेडरेस्ट कुशन भी मिलते हैं.बाहर से भी इन SUVs को अलग दिखाने की कोशिश की गई है. इनमें गोल्डन ब्रॉन्ज रंग के साथ कई जगह ब्लैक फिनिश दी गई है. अब जानते हैं तीनों में क्या खास मिलता है.

Hyundai Creta Lounge Edition

Creta Lounge Edition को King ट्रिम पर तैयार किया गया है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ IVT और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.इस मॉडल में नया गोल्डन ब्रॉन्ज रंग दिया गया है. आगे और पीछे की स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, पीछे का स्पॉइलर, रूफ रेल्स, Cपिलर गार्निश और साइड मिरर पर ब्लैक फिनिश मिलती है.

SUV में 18 इंच के मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. अंदर नई सीट डिजाइन, सिल्वर इंसर्ट्स और मूनव्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। पीछे बैठे यात्रियों के लिए Lounge ब्रांडिंग वाला हेडरेस्ट कुशन भी दिया गया है.

Hyundai Alcazar Lounge Edition

को Signature वेरिएंट पर तैयार किया गया है. यह मॉडल सिर्फ 1.5 लीटर डीजल ऑटोमैटिक इंजन के साथ आता है.इसकी खास बात पीछे की सीटों को दिया गया लाउंज जैसा आराम है. कंपनी ने इसे 5सीटर सेटअप के साथ पेश किया है, जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलती है. इसमें आवाज से चलने वाला स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ और 11.6 इंच का रियर स्क्रीन सिस्टम भी मिलता है.बाहर से इसमें गोल्डन ब्रॉन्ज रंग, ब्लैक फिनिश और 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

Hyundai Creta Electric Lounge Edition

Creta Electric Lounge Edition को Excellence Long Range वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके साथ होम चार्जर का विकल्प भी मिलता है.इसमें डैशकैम, पीछे बैठे यात्रियों के लिए वायरलेस चार्जर और 11.6 इंच का रियर स्क्रीन सिस्टम दिया गया है. अंदर नई सीटें, सिल्वर इंसर्ट्स, मूनव्हाइट एम्बिएंट लाइट और Lounge ब्रांडिंग वाला हेडरेस्ट कुशन मिलता है.

बाहर की तरफ गोल्डन ब्रॉन्ज रंग और 17 इंच के ब्लैक एयरो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इस मॉडल को उन लोगों के लिए खास माना जा सकता है, जो इलेक्ट्रिक SUV के साथ आराम और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.कुल मिलाकर Hyundai के इन तीनों Lounge Edition में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम और मनोरंजन पर खास ध्यान दिया गया है. 19.21 लाख रुपये से शुरू होने वाली कीमत के साथ कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी SUVs को एक नया अंदाज देने की कोशिश की है.