भारत में सेडान कारों की बिक्री जून 2026 में पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है. हालांकि, मई 2026 की तुलना में बिक्री में गिरावट देखने को मिली. जून 2026 में इस रिपोर्ट में शामिल 9 सेडान कारों की कुल 31,183 यूनिट बिकीं. यह पिछले साल जून 2025 की 28,335 यूनिट के मुकाबले करीब 10 फीसदी ज्यादा है. लेकिन मई 2026 में जहां 37,055 यूनिट बिकी थीं, वहीं जून में बिक्री लगभग 16 फीसदी घट गई.

अगर पूरे अप्रैल से जून 2026 की बात करें तो तस्वीर काफी बेहतर रही. इस दौरान कुल 1,03,456 सेडान कारें बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 87,868 यूनिट की बिक्री हुई थी. यानी सालाना आधार पर करीब 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हालांकि, इस दौरान SUV सेगमेंट की बिक्री सेडान के मुकाबले काफी ज्यादा रही.

Maruti Dzire रही सबसे आगे

जून 2026 में भी Maruti Suzuki Dzire ने सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया. इस कार की 17,899 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जून के मुकाबले 15.6 फीसदी ज्यादा हैं. अकेले Dzire ने इस लिस्ट में शामिल सभी सेडान कारों की कुल बिक्री में 57.4 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हालांकि, मई 2026 की तुलना में Dzire की बिक्री में बड़ी गिरावट आई. मई में इसकी 24,546 यूनिट बिकी थीं, जबकि जून में बिक्री घटकर 17,899 यूनिट रह गई. यानी एक महीने में लगभग 6,647 यूनिट कम बिकीं. इसके बावजूद Dzire ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी से लगभग तीन गुना ज्यादा बिक्री की.

Aura और Amaze ने भी दिखाई मजबूती

दूसरे नंबर पर Hyundai Aura रही, जिसकी 5,977 यूनिट बिकीं. Aura की बिक्री सालाना आधार पर 10.42 फीसदी और मासिक आधार पर 17.73 फीसदी बढ़ी. जून में कुल सेडान बिक्री में Aura की हिस्सेदारी 19.17 फीसदी रही. तीसरे नंबर पर Honda Amaze रही. जून में इसकी 2,937 यूनिट बिकीं. Amaze की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 29.16 फीसदी और मई के मुकाबले 10.41 फीसदी बढ़ी.

दिलचस्प बात यह है कि Dzire, Aura और Amaze तीनों मिलकर जून में बिकने वाली कुल सेडान कारों का लगभग 86 फीसदी हिस्सा अपने नाम करने में सफल रहीं. इससे साफ पता चलता है कि भारत में 4 मीटर से छोटी सेडान कारों की मांग सबसे ज्यादा है.

VirtusSlavia ने दी कड़ी टक्कर

मिडसाइज सेडान सेगमेंट में Volkswagen Virtus पहले स्थान पर रही. जून में इसकी 1,195 यूनिट बिकीं. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, मई की तुलना में बिक्री लगभग स्थिर रही. दूसरी ओर Skoda Slavia ने शानदार प्रदर्शन किया. जून में इसकी 1,083 यूनिट बिकीं. Slavia की बिक्री सालाना आधार पर 20.87 फीसदी और मई के मुकाबले 25.78 फीसदी बढ़ी. Virtus और Slavia के बीच सिर्फ 112 यूनिट का अंतर रहा, जिससे दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

City, Verna, Tigor और Camry का प्रदर्शन

Honda City की 745 यूनिट बिकीं. इसकी बिक्री सालाना आधार पर थोड़ी बढ़ी, लेकिन मई की तुलना में इसमें बड़ी गिरावट आई. Tata Tigor और Tigor EV की कुल 602 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले कम रहीं. वहीं Hyundai Verna की बिक्री घटकर 554 यूनिट रह गई और इसमें सालाना आधार पर करीब 32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. Toyota Camry की बिक्री सबसे कम रही. जून में इसकी 191 यूनिट बिकीं, लेकिन पिछले साल की तुलना में इसमें करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली.