बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Simple Energy ने घोषणा की है कि वह 2 सितंबर 2026 को अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी. इस लॉन्च के साथ कंपनी भारत के सबसे बड़े स्कूटर बाजार में कदम रखने जा रही है. अब तक Simple Energy अपने हाईपरफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए जानी जाती थी, लेकिन नया मॉडल खास तौर पर फैमिली और डेली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

कंपनी का कहना है कि आने वाला स्कूटर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हर दिन ऑफिस, बाजार, स्कूल या अन्य कामों के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं. इस नए मॉडल में आरामदायक राइड, आसान उपयोग और बेहतर तकनीक का संतुलन देखने को मिलेगा.

क्या खास होगा नए फैमिली स्कूटर में?

कंपनी ने अभी तक स्कूटर का नाम, बैटरी कैपेसिटी या रेंज जैसी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उसने दावा किया है कि यह स्कूटर कई सालों की रिसर्च और इंजीनियरिंग के बाद तैयार किया गया है. कंपनी का कहना है कि स्कूटर को शुरुआत से ही भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें रोजाना उपयोग के लिए जरूरी फीचर्स, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. कंपनी ने यह भी बताया कि उसने अपने खुद के सॉफ्टवेयर और वाहन तकनीकों पर काफी निवेश किया है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसके अलावा Simple Energy भारत की पहली ऐसी वाहन निर्माता कंपनी बन चुकी है जिसने व्यावसायिक स्तर पर हेवी रेयरअर्थ फ्री इलेक्ट्रिक मोटर का निर्माण किया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

आराम और सुविधा पर रहेगा ज्यादा ध्यान

Simple Energy के मौजूदा स्कूटर Simple One और Simple Ultra शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन आने वाला नया मॉडल स्पीड और तेज एक्सेलरेशन के बजाय आराम, यूटिलिटी और फीचर्स पर फोकस करेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह स्कूटर परिवारों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और शहरों में रोजाना आनेजाने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित होगा.

लगातार बढ़ रहा है कंपनी का पोर्टफोलियो

इस साल कंपनी ने अपना फ्लैगशिप मॉडल Simple Ultra लॉन्च किया था. इसमें 6.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक की रेंज देता है. इसे फिलहाल भारत का सबसे ज्यादा रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है. Simple Ultra की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा बताई गई है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 2.77 सेकंड में पकड़ सकता है. इसमें 7इंच TFT डिस्प्ले और मल्टीलेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.