लखनऊ, 29 अक्टूबरः मोदीयोगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि के लिए निरंतर कदम बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भेजेंगे।

पीएम के एक क्लिक करते ही देश के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 18,680 से अधिक की राशि का हस्तांतरण होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4482.19 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 1,03,461.76 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की सहायता
शुक्रवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है।
इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2026 में पश्चिम बंगाल से सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
अब यह राशि हो जाएगी 107,943.95 करोड़ रुपये
शुक्रवार को 4482.19 करोड़ जारी होने के बाद यह राशि 107,943.95 करोड़ रुपये हो जाएगी।
वर्ष धनराशि
201819 2238.92 करोड़
201920 11006.87 करोड़
202021 14,432.14 करोड़
202122 15,775.52 करोड़
202223 12,454.32 करोड़
202324 13,808.48 करोड़
202425 15,594.74 करोड़
202526 13727.85 करोड़
202627 4422.92 करोड़
202627 4482.19 करोड़
कुल 1,07,943.95 करोड़ रुपये



