हिमाचली खबर: आजकल लोगों को हाई ब्लड प्रेशर यानि हाइपरटेंशन की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। ये एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसकी चपेट में युवा तेजी से आने लगे हैं। हालांकि कुछ परिस्थितियों में ब्लड प्रेशर हाई होना सामान्य है और उस समय ब्लड प्रेशर चेक करने से मशीन में बीपी की रीडिंग हाई आ सकती है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। ज्यादातर लोग गलत समय पर और गलत तरीके से ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। जिससे रीडिंग ऊपर नीचे हो जाती है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया क्या है ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय और तरीका।

क्या आप भी गलत टाइम पर, गलत तरीके से चेक कर रहे हैं अपना ब्लड प्रेशर, जानिए बीपी चेक करने का सही तरीका​
क्या आप भी गलत टाइम पर, गलत तरीके से चेक कर रहे हैं अपना ब्लड प्रेशर, जानिए बीपी चेक करने का सही तरीका​

डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि ब्लड प्रेशर का अंदाजा कैसे लग पाएगा, अगर आप गलत तरीके से और गलत समय पर अपना बीपी चेक कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर को आपको सिर्फ और सिर्फ अपने लक्षणों के टाइम पर ही चेक नहीं करना है। ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि अगर सिर में दर्द है, घबराहट है, चक्कर आ रहे हैं, अनईजी फील हो रहा है तो लोग अपना ब्लड प्रेशर चेक करने लग जाते हैं। जबकि आपको बीपी की समस्या है या नहीं ये जानने के लिए रेस्टिंग टाइम पर ब्लड प्रेशर चेक करना है। 

ब्लड प्रेशर चेक करने का सही समय क्या है?

आप दिन का कोई समय फिक्स कर लें, जब आप पूरी तरह से रिलेक्स मोड में होते हैं। वैसे ऐसा कोई फिक्स समय नहीं है, लेकिन सुबह से 89 बजे और शाम को 89 बजे का टाइम ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए बेस्ट माना जाता है। आप रोजाना इसी समय अपना ब्लड प्रेशर चेक करें।

बीपी की जांच से पहले क्या नहीं करना चाहिए?

ध्यान रखें कि ब्लड प्रेशर चेक करने से आधा घंटे पहले आपने खाना न खाया हो, कोई एक्सरसाइज नहीं की हो, आप वॉक करके, रनिंग करके या बहुत तेज चलकर नहीं आए हैं, आपने कोई स्मोकिंग नहीं की है, आपने कोई चाय या कॉफी जैसी कैफीन वाली चीज नहीं ली है। अगर आप टॉयलेट नहीं गए हैं तो ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले यूरिन पास करके चेक करें। इन बातों का ध्यान रखते हुए ब्लड प्रेशर चेक करेंगे तो इससे अच्छी रीडिंग मिलती है और सही रीडिंग मिलती है।