Featured Image

Kanpur News: कानपुर l करवा चौथ का पर्व पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है. लेकिन इस बार पावन त्योहार के अवसर पर कई जगह से अजीबो गरीब मामले सामने आये हैं, जिसे जिसने भी सूना हैरान रह गया. ऐसा ही हैरान करने वाला मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया. यहां एक ही पति की तीन पत्नियों के बीच पहले पूजा करने को लेकर विवाद हो गया और तीनों सड़क पर ही भीड़ गयी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है. यहाँ रहने वाले एक युवक की तीन पत्नियां हैं. युवक की पहली शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी जब दंपती को कोई संतान नहीं हुई, तो उसकी पत्नी ने खुद ही पति की दूसरी शादी कराने का फैसला कर लिया.

पत्नी ने कराई थी पति की दुसरी शादी

पहले पत्नी ने अपनी ही सहेली से पति की शादी करा दी. दूसरी शादी के बाद युवक के घर बेटी का जन्म हुआ. इसके बाद युवक ने एक महिला से खुद तीसरी शादी कर ली. इस शादी के बारे में किसी को भी पता नहीं था.

पति की पूजा के लिए हुआ विवाद

गुरुवार को तीनों ने पति के लिए करवा चौथ पर व्रत रखा और तीनो एक साथ पूजा के लिए पहुंच गयी थी. तीसरी पत्नी ने कहा वो पति की पहले पूजा करेगी. फिर क्या को लेकर तीनो के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि तीनों सड़क पर ही भिड़ गई.

ऐसे निकला विवाद का हल

मामला थाने तक जा पहुंचा. दो पत्नियां पुलिस चौकी पहुंचीं, जबकि तीसरी पत्नी पुलिस चौकी के बाहर ही खड़ी रही. तीनो को समझाकर भेजा गया लेकिन फिर विवाद शुरू हो गया. आखिरकार तीनों महिलाओं ने आपसी सहमति से एक साथ बैठकर पूजा करने और व्रत खोलने का रास्ता निकाला. तीनो ने साथ में पति की पूजा की और करवा चौथ का व्रत तोड़ा.