Royal Enfield ने अपने 125 साल पूरे होने के मौके पर Classic 650 का एक खास लिमिटेड एडिशन पेश किया है. Hypershift Classic 650 नाम से आई इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 4,25,589 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे खास तौर पर अपने लंबे इतिहास और विरासत को ध्यान में रखकर तैयार किया है. यह सिर्फ एक नई पेंट स्कीम वाली बाइक नहीं है, बल्कि इसके डिजाइन में ऐसे कई बदलाव किए गए हैं जो इसे रेगुलर Classic 650 से अलग पहचान देते हैं.

इस स्पेशल एडिशन को दुनिया भर में हर प्रमुख सेक्टर के लिए केवल 125 यूनिट्स तक सीमित रखा गया है. यानी इसे खरीदने का मौका हर किसी को नहीं मिलेगा. Royal Enfield की शुरुआत साल 1901 में हुई थी और यह बाइक उसी सफर के 125 साल पूरे होने की याद में लाई गई है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे IST से शुरू हो चुके हैं, जो 28 अक्टूबर तक चलेंगे. कंपनी नवंबर 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है.
कलर और डिजाइन में क्या है खास?
Hypershift Classic 650 का लुक पुराने मॉडल की पहचान को बरकरार रखता है. इसमें टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक और नैसेल हेडलैम्प दिया गया है. हालांकि, इसका सबसे बड़ा आकर्षण Hypershift पेंट फिनिश है. रोशनी और देखने के एंगल के हिसाब से इसका रंग लाल, हरे और गोल्ड शेड्स में बदलता दिखाई देता है. इससे बाइक को एक अलग और प्रीमियम लुक मिलता है.
इसके अलावा, बाइक में ब्रास बेस दिया गया है, जो कंपनी के शुरुआती दौर की मोटरसाइकिलों से प्रेरित है. टैंक पर गोल्डन 125ईयर क्रेस्ट, साइड पैनल पर खास बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स इसके लुक को और खास बनाती हैं. इंजन केस, एग्जॉस्ट और व्हील्स जैसे कुछ हिस्सों पर ब्लैक फिनिश दी गई है, जिससे रंगों का कॉम्बिनेशन और उभरकर आता है. इसमें क्विल्टेड प्रीमियम सीट भी मिलती है, जो बाइक के लुक के साथ आराम का भी ध्यान रखती है.
फीचर्स और सेफ्टी में क्या मिलेगा?
फीचर्स की बात करें तो इस लिमिटेड एडिशन में हेडलैम्प, TFT डिस्प्ले के साथ Tripper नेविगेशन और USB TypeC चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. जरूरत पड़ने पर पीछे बैठने वाले की सीट हटाई जा सकती है. इसमें रिमूवेबल पिलियन सीट और सबफ्रेम भी मिलता है.
राइड को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में Showa सस्पेंशन दिया गया है. आगे की तरफ 43 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे 320 मिमी और पीछे 300 मिमी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. साथ ही, डुअलचैनल ABS भी स्टैंडर्ड है, जो ब्रेक लगाते समय पहियों के लॉक होने की आशंका कम करने में मदद करता है.
इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव नहीं
Royal Enfield ने इस खास एडिशन के इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की तरह 647.95 सीसी का एयर/ऑयलकूल्ड पैरेललट्विन इंजन मिलता है. यह करीब 46.3947 बीएचपी की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क देता है. इंजन को 6स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर/असिस्ट क्लच से जोड़ा गया है. बाइक का कर्ब वेट करीब 243 किग्रा है, जबकि सीट की ऊंचाई 800 मिमी रखी गई है. इसमें 14.714.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 157 किमी/घंटा बताई गई है.



