Varanasi BJP Leader 50 Crore Fraud Teacher Ayushman Card Court Order Police Fir hindi news: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीजेपी नेता और रजिस्ट्री कर्मचारी सहित 10 लोगों पर 50 करोड़ की धोखधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें वाराणसी के रोहनिया थाने में कोर्ट के आदेश पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता सुरेश सिंह ने वृद्ध के साथ गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड के बदले करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप है।

भाजपा नेता के साथ रजिस्ट्री विभाग के दो कर्मचारी शामिल
आपको बता दें वाराणसी पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें भाजपा नेता सुरेश सिंह के साथ रजिस्ट्री विभाग के दो कर्मचारियों समित 10 कर्मचारी भी शामिल हैं। आपको बता दें आरोपी बीजेपी ज़िला उपाध्यक्ष की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं के रूप में होती है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक सेवा निवृत्त शिक्षक का गंभीर बीमारी के चलते डायलिसिस चल रहा है। पर उनकी इस बीमारी का फायदा उठा कर कथित लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले 50 करोड़ की जमीन हड़प ली। इसकी शिकायत उनकी पत्नी और पीड़िता प्रमिला मिश्रा ने पुलिस में की। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की गंभीर बीमारी और डायलिसिस का फायदा उठाकर 65 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।
रिपोर्ट में किसकिसका नाम
आपको बता दें पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जो एफआईआर दर्ज की उसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राय, विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, वरुणपति उपाध्याय समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। शिकायत के अनुसार, हड़पी गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। आरोप है कि इलाज के बहाने बीमार शिक्षक को रजिस्ट्री कार्यालय गंगापुर ले जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया।
रजिस्ट्री कार्यालय के लिपिक की मिली भगत
जानकारी के अनुसार एफआईआर में उपनिबंधक और रजिस्ट्री कार्यालय के एक लिपिक पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पूरी कार्रवाई परिवार से छिपाकर की गई और पति का मोबाइल नंबर तक बदल दिया गया, ताकि किसी को जानकारी न हो सके। कोर्ट के आदेश पर बीएनएस की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
भतीजा और ड्रायवर ले जाते थे अस्पताल
दरअलस रिटायर शिक्षक ओम प्रकाश की पत्नी प्रमिला मिश्रा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 65 वर्षीय पति दो वर्षों से किडनी रोग से ग्रसित हैं। उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाना होता है। उनका इकलौता बेटा अभिषेक मिश्रा मुरादाबाद में डॉक्टर है। तो वहीं भतीजा विशाल मिश्रा, ड्राइवर रवि उपाध्याय और वरुणापति उपाध्याय उनकी डायलिसिस कराने ले जाते थे। आरोपियों ने पति से कहा कि इतना ज्यादा पैसा हर सप्ताह लग रहा है। तो हम आपका आयुष्मान कार्ड बनवा देते हैं। कार्ड से एक साल में पांच लाख तक इलाज हो जाएगा।



