हिमाचली खबर: Panchang 4 June 2026: 4 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि गुरुवार को रात 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 4 जून को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा। अगर आपको कोई शांतिपूर्वक कार्य करना हो तो ब्रह्म योग में करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आपका किसी से झगड़ा हुआ हो तो उसे सुलझाने के लिए भी ब्रह्म योग बहुत ही अच्छा है। साथ ही गुरुवार देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदयसूर्यास्त का समय।

गुरुवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय​
गुरुवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय​

4 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 4 जून 2026 को रात 11 बजकर 31 मिनट तक 
  • शुक्ल योग 4 जून को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 4 जून को देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक 

04 जून 2026 शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:10 पी एम से 01:03 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:49 पी एम से 03:42 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 07:12 पी एम से 07:34 पी एम
  • अमृत काल 08:34 पी एम से 10:21 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:48 तक
  • मुंबई दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:55 तक
  • चंडीगढ़ दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
  • लखनऊ दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • भोपाल दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:41 तक
  • कोलकाता दोपहर 01:16 से दोपहर 02:57 तक
  • अहमदाबाद दोपहर 02:19 से शाम 04:00 तक
  • चेन्नई दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:20 तक

सूर्योदयसूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय सुबह 5:21 बजे 
  • सूर्यास्त शाम 7: 15 बजे