Featured Image

बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़े निकलना आम बात है। जो लोग बागवानी के शौकीन हैं उनके घर-आंगन और बगीचे-गमलों के आसपास केंचुआ दिखाई देना आम बात है। वैसे तो केंचुए मिट्टी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि वे मिट्टी को भुरभुरी बनाकर उसकी उर्वरता बढ़ाते हैं। लेकिन अगर यही केंचुए बार-बार घर के फर्श, बरामदे या गमलों के आसपास नजर आने लगें, तो परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें नुकसान पहुंचाए बिना दूर रखने के कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं। यहां केंचुआ भगाने के लिए घर में दवा बनाने का तरीका और जरूरी सावधानियां बताई गई हैं।

बारिश के दिनों में केंचुए बार-बार बाहर क्यों निकल आते हैं?

केंचुए हमेशा ऐसी जगह रहना पसंद करते हैं जहां नमी अधिक हो और मिट्टी मुलायम हो। लगातार बारिश, जरूरत से ज्यादा पानी देना या गमलों में खराब ड्रेनेज होने पर वे सतह पर आने लगते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

घर में इस तरह बनाएं केंचुआ भगाने के लिए स्प्रे

अगर आप केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो यह आसान स्प्रे बना सकते हैं।

जरूरी सामान

2 कप पानी
1 बड़ा चम्मच नीम का तेल
½ छोटा चम्मच हल्का लिक्विड साबुन (नीम के तेल को पानी में मिलाने के लिए)
स्प्रे बोतल

जानें स्प्रे बनाने का तरीका

सबसे पहले स्प्रे बोतल में पानी भरें। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। फिर उसमें नीम का तेल डालें। इसके बाद अब थोड़ा-सा लिक्विड साबुन मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं। अब आपका मिश्रण तैयार है। इसे उन जगहों पर हल्के से स्प्रे करें जहां केंचुए अक्सर दिखाई देते हैं। ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे पौधों की पत्तियों या फूलों पर अधिक मात्रा में न करें।

केंचुओं को दूर रखने के आसान उपाय

गमलों में पानी जमा न होने दें

जरूरत से ज्यादा सिंचाई करने से मिट्टी हमेशा गीली रहती है, जो केंचुओं को आकर्षित करती है। गमलों के नीचे मौजूद छेद बंद न होने दें। अतिरिक्त पानी आसानी से निकल जाना चाहिए।

सुबह धूप लगने दें

जहां संभव हो, गमलों को कुछ घंटे धूप में रखें। इससे अतिरिक्त नमी कम होती है। साथ ही बहुत ज्यादा गीली मल्च या सड़े हुए पत्ते भी हटाते रहे हैं। ये केंचुओं को आकर्षित कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें या नहीं ?

केंचुआ भागने के लिए कुछ लोग बेकिंग सोडा का हल्का घोल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, लेकिन इसे मिट्टी में बार-बार डालना सही नहीं माना जाता। क्योंकि इससे मिट्टी का pH गड़बड़ हो सकता है। इसलिए इसका नियमित उपयोग करने से बचें।

क्या नमक डालना सही है?

नमक केंचुओं के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही यह मिट्टी की गुणवत्ता भी खराब कर देता है। इतना ही नहीं पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गमलों, लॉन या बगीचे की मिट्टी में नमक डालने से बचना चाहिए।