इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में महज 75 रन पर सिमट गई। कप्तान अक्षर पटेल भी इस शर्मनाक हार से हैरान नजर आये। अक्षर पटेल ने साफ कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि टीम ने सिर्फ चार ओवर के अंदर छह विकेट कैसे गंवा दिए। अक्षर ने बल्लेबाजों को आत्ममंथन की सलाह देते हुए कहा कि अब बहाने बनाने का समय नहीं है, बल्कि हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी।

अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नौ विकेट से करारी शिकस्त के बाद कहा कि उन्हें भी नहीं पता चला कि टीम ने इतनी जल्दी विकेट कैसे गंवा दिए, लेकिन बल्लेबाजों को इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी।
भुवी ने 5 रन दे झटके 3 विकेट
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सोमवार 27 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के सामने बेबस नजर आये। टीम ने चार ओवर के अंदर ही आठ रन पर छह विकेट गंवा दिए। अक्षर पटेल ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में बल्लेबाजों की विफलता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि टीम ने चार ओवर के अंदर छह विकेट कैसे गंवा दिए।
हमारी किस्मत खराब रही: अक्षर पटेल
अक्षर ने कहा, ‘‘हमारी किस्मत थोड़ी खराब रही। हमने शुरुआती 1516 गेंदों पर ही छह विकेट गंवा दिये। मुझे भी पता नहीं चला कि यह कैसे हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत तैयारी जरूरी है। आप यह कह सकते हैं कि टीम के तौर पर ट्रेनिंग करनी चाहिए, लेकिन हर खिलाड़ी को हर तरह की पिच और शीर्ष स्तर की गेंदबाजी के खिलाफ खेलने के लिए खुद जिम्मेदारी लेनी होगी।’’
अक्षर पटेल ने कहा, ‘‘मैं जब भी खेलता हूं, चाहे अंतरराष्ट्रीय मैच हो, हो या घरेलू क्रिकेट, पर्याप्त व्यक्तिगत तैयारी के बिना मैदान पर नहीं उतरता हूं।’’ अक्षर पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों के दिमाग में शायद पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने रिकॉर्ड स्कोर का बचाव नहीं कर पाने की बात हावी थी।
पिछली हार का भी असर हुआ: अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले मैच की बातें खिलाड़ियों के दिमाग में थीं। इतना बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाने की बात कहीं न कहीं असर डाल रही थी।’’ अक्षर पटेल ने कहा कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल रहा था, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ इसका असर कम होता गया।
भारतीय हरफनमौला ने बताया, ‘‘शुरुआत में गेंद थोड़ी स्विंग कर रही थी। जब आप पहली पारी में 6070 रन बनाते हैं, तो गेंदबाजों के मन में यह रहता है कि यह कम स्कोर है। जिस तरह हमने बल्लेबाजी की, उसके बाद हमारे गेंदबाजों को दोष नहीं दिया जा सकता।’’
आईपीएल में मैच जीतने के दबाव के बारे में पूछे जाने पर अक्षर पटेल ने कहा, ‘‘आईपीएल में हर मैच दबाव भरा होता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ आगे के मैचों में ही दबाव होगा। जरूरी है कि आप अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दें और हर दिन तैयारी करें। यह नहीं सोच सकते कि आसान जीत मिलेगी।’’
आईपीएल अंक तालिका में सातवें पर DC
लगातार तीसरी हार के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ थोड़ी मुश्किल हो गई है। अक्षर पटेल को हालांकि टीम से वापसी की उम्मीद है। अक्षर पटेल ने कहा, ‘‘हमारे पास अभी मैच बचे हैं। हमें एक टीम के रूप में लड़ना है। नतीजे हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन प्रयास जरूर हैं।’’
ने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर आपको बहुत कुछ सीखना होता है। सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करना होता है। आपके पास दो विकल्प होते हैं या तो आप किसी पर अंगुली उठाएं और बहाने बनाएं या फिर टीम के रूप में साथ रहकर तैयारी करें। हम एकजुट होकर लड़ेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता को लेकर अक्षर पटेल ने कहा, ‘‘वह टीम से जुड़ चुके हैं और एक मई के बाद खेल सकते हैं। उनके ‘वर्कलोड’ पर नजर रखी जा रही है।’’
आईपीएल 2026 के 39 मैच हो चुके हैं और पंजाब किंग्स व आरसीबी सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। वहीं तीन ऐसी टीमें हैं जिनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खतरे में नजर आ रही हैं।



