ज्येष्ठ माह की शुरुआत 2 मई के दिन से हो रही है। इस महीने में कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ज्येष्ठ माह के पहले दिन शनिवार है ऐसे में इस दिन किए जाने वाले उपायों से आपको कई गुना अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

उपाय
- अगर आप अपने सरकारी कार्यों को बिना किसी रूकावट के पूरा करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ माह के पहले दिन आपको अपने घर के किसी बुज़ुर्ग का आशीर्वाद लेना चाहिए और सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। ऐसा करने से आपके सरकारी कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको प्रगति मिलेगी।
- अगर आप जीवन में सुखशांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो 2 मई के दिन आपको मां दुर्गा के अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आपको बता दूं कि ये स्तोत्र आपको दुर्गा सप्तशती की पुस्तक में मिलेगा, लेकिन आपके पास दुर्गा सप्तशती नहीं है, तो आप चिंता मत कीजिये। आपको इंटरनेट से अर्गला स्तोत्र बड़ी ही आसानी से मिल जायेगा। अर्गला स्तोत्र का पाठ करने से आपको जीवन में सुखशांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
- अगर आप अपने घरपरिवार में खुशियों की बौछार करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ माह के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक लोटा जल में लाल कनेर का फूल डालकर सूर्यदेव को चढ़ाना चाहिए और उन्हें प्रणाम करना चाहिए। अगर कनेर का लाल फूल मिलना संभव न हो तो कुछ दाने चावल के भी डाल सकते है। आज के दिन ऐसा करने से आपके घरपरिवार में खुशियों की बौछार ही बौछार होगी।
- अगर आप व्यापार में अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ माह के पहले दिन आपको भगवान को मीठी रोटी या पूरी का भोग लगाना चाहिए। फिर कुछ समय बाद प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप व्यापार में अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग कर पायेंगे।
- अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते में मानसम्मान बनाये रखना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन आपको कनेर के पेड़ या पौधे की तस्वीर पर लाल रंग का नया कपड़ा मौली से बांधकर चढ़ाना चाहिए। साथ ही तस्वीर को धूप दिखानी चाहिए। आप यह तस्वीर अपने फोन पर भी डाउनलोड कर सकते है। आज के दिन ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य रिश्ते में मानसम्मान बना रहेगा। साथ ही आपको करियर में प्रगति और धन लाभ भी मिल सकता है।
- अगर आप अपनी ऊर्जा को बरकरार रखना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ माह के पहले दिन आपको सूर्यदेव को प्रणाम करते हुए इस विशेष मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। आज के दिन सूर्यदेव के मंत्र का जप करने से आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी।
- अगर आप जीवन में अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराना चाहते हैं तो इसके लिये देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही दूधचावल की खीर बनाकर, उससे देवी मां को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में खीर को छोटे बच्चों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ासा प्रसाद खा लें। ऐसा करने से आप जीवन में एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड करेंगे। यह उपाय धनधान्य से आपकी झोली भर सकता है।



